{"_id":"5d9ef3718ebc3e01536a0114","slug":"business-and-technology-news-in-a-click-including-bsnl-and-mtnl-can-be-closed-soon","type":"video","status":"publish","title_hn":"बंद हो सकती है दूरसंचार कंपनियां BSNL और MTNL, देखें कारोबार और टेक की बड़ी खबरें","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
बंद हो सकती है दूरसंचार कंपनियां BSNL और MTNL, देखें कारोबार और टेक की बड़ी खबरें
आर्थिक तंगी से जूझ रही दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) और महानगर टेलिफोन निगम लिमिटेड (एमटीएनएल) को वित्त मंत्रालय ने बंद करने की सलाह दी है।
अंतरराष्ट्रीय क्रेडिट रेटिंग एजेंसी मूडीज ने गुरुवार को वित्त वर्ष 2019-20 के लिए भारत की जीडीपी का अनुमान घटा दिया है। एजेंसी के अनुसार, जीडीपी 5.8 फीसदी होगी, जो भारतीय रिजर्व बैंक ( RBI ) के अनुमान से भी कम है। पहले एजेंसी ने 6.8 फीसदी का अनुमान जताया था।
दिग्गज ई-कॉमर्स साइट अमेजन ने एलेक्सा के भारतीय यूजर्स के लिए मल्टीलिंगुअल मोड रोल आउट किया है। इस डिवाइस के उपभोक्ताओं को अब हिंदी, अंग्रेजी और हिंग्लिश (Hinglish) भाषा का सपोर्ट मिलेगा।
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हुवावे लंबे समय से अमेरिका के प्रतिबंध का सामना कर रही है। इसके चलते अब कंपनी को भारत सरकार से 5जी नेवटर्क डेमो के लिए मंजूरी मिल गई है। वहीं, हुवावे को भी उम्मीद थी कि सरकार उन्हें नेटवर्क की ट्रायल के लिए अनुमति देगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।