फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अक्तूबर माह में इन ग्रहों का राशि परिवर्तन, जानें प्रभाव

Mon, 28 Sep 2020 03:47 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Mon, 28 Sep 2020 03:47 PM IST
विज्ञापन
planet transit in October 2020 know effects
ग्रह परिवर्तन अक्तूबर 2020 - फोटो : Rohit Jha

अक्तूबर माह में दो ग्रहों का गोचर हो रहा है जबकि दो ग्रह वक्री होंगे। इस महीने सूर्य और शुक्र ग्रह अपनी-अपनी राशि में बदलाव करेंगे। वहीं बुध और मंगल ग्रह वक्री चाल चलेंगे। इन सभी ग्रहों की चाल में परिवर्तन का सभी राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव डालेगा। आइए जानते हैं इस महीने कौन से ग्रह अपनी चाल में परिवर्तन करने जा रहे हैं।

planet transit in October 2020 know effects
मंगल वक्री 2020 - फोटो : सोशल मीडिया

मंगल देव की वक्री चाल
मंगल ग्रह 4 अक्तूबर को मीन राशि में वक्री हो रहे हैं और 14 नवंबर को मार्गी होंगे। मीन राशि जल तत्व की राशि है और यह बृहस्पति द्वारा शासित है, बृहस्पति और मंगल आपस में मित्र हैं। मीन राशि अंतर्ज्ञान, भावनाओं और करुणा का प्रतिध्वनित करती है वहीं मंगल ग्रह कार्य, साहस और इच्छा शक्ति को दर्शाता है। जल तत्व की राशि में अग्नि तत्व प्रधान ग्रह मंगल के गोचर से भावनाओं पर प्रभाव पड़ सकता है। यदि भावनाओं पर नियंत्रण किया गया तो इससे जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिल सकती है।

planet transit in October 2020 know effects
बुध वक्री 2020 - फोटो : social media

बुध वक्री 
बुध देव 3 अक्तूबर को वक्री चाल चलेंगे और फिर 3 नवंबर को मार्गी होंगे। बुध ग्रह की उल्टी चाल की अवधि 21 दिनों तक रहेगी। इस समय बुध तुला राशि में स्थित हैं। तुला शुक्र की राशि है जिनसे इनकी परस्पर मित्रता है अतः जिनकी जन्म कुंडलियों में बुध की स्थिति अच्छी है उनके लिए शुभफल ही प्राप्त होंगे किंतु अशुभ स्थिति में फल उतने अच्छे नहीं कहे जाएंगे। मिथुन एवं कन्या राशि के स्वामी बुध मीन राशि में नीच राशि के माने गए हैं जबकि कन्या राशि इनके लिए उच्चराशि है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
planet transit in October 2020 know effects
शुक्र का कन्या राशि में गोचर  - फोटो : Pixabay

शुक्र का कन्या राशि में गोचर 
शुक्र ग्रह 23 अक्तूबर को कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं और 17 नवंबर तक इसी राशि में स्थित रहेंगे। इसके बाद शुक्र कन्या से तुला राशि में स्थित रहेंगे। कन्या राशि में शुक्र नीच के होते हैं। शुक्र को नैसर्गिक भोग विलास व दाम्पत्य का कारक माना जाता है। फ़िल्म इंडस्ट्री, फ़ैशन, गीत-संगीत, ललित-कलाओं में शुक्र का प्रतिनिधित्व होता है। शुक्र का नीचराशिस्थ होना इन सभी क्षेत्रों से जुड़े व्यक्तियों के लिए प्रतिकूल फलदायक रहेगा। 

विज्ञापन
planet transit in October 2020 know effects
सूर्य का तुला राशि में गोचर - फोटो : सोशल मीडिया

सूर्य का तुला राशि में गोचर
सूर्य ग्रह 17 अक्तूबर को तुला में प्रवेश कर रहे हैं जो 16 नवंबर तक इसी राशि में स्थित रहेंगे। इसके बाद सूर्य वृश्चिक राशि में जाएंगे। तुला सूर्य की नीच राशि मानी जाती है। इस राशि में सूर्यदेव का फल अशुभ होता है। वैदिक ज्योतिष में पिता, नेतृत्व, इच्छा शक्ति, साहस, हड्डियों का प्रतिनिधित्व करने वाला सूर्य इस गोचर काल के दौरान अपनी नीच अवस्था में होगा। वैदिक ज्योतिष में मेष राशि में सूर्य उच्च का और तुला राशि में नीच का माना जाता है। सूर्य के इस राशि में आने से सूर्य से संबंधित चीजों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed