फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   young uttarakhand cine award 2013

यंग उत्तराखंड सिने अवार्ड: वीना बनीं सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री

Tue, 09 Apr 2013 02:02 PM IST
देहरादून/ब्यूरो
देहरादून/ब्यूरो Updated Tue, 09 Apr 2013 02:02 PM IST
विज्ञापन
young uttarakhand cine award 2013

उत्तराखंडी फिल्मों को समर्पित यंग उत्तराखंड सिने अवार्ड 2013 में पन्नू गुसाईं सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, जबकि वीना रावत सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री रहीं।

विज्ञापन


जीवन बिष्ट को लाइफटाइम अचीवमेंट, जबकि जगदीश बकरोला को जीवन बाबू गोस्वामी महान लोकनायक सम्मान दिया गया।

दिल्ली के डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सभागार में आयोजित समारोह में निर्देशन समेत चार श्रेणियों में पुरस्कार हासिल कर कुमाऊंनी फिल्म ‘आस’ ने जलवा बिखेरा।

लोकगायक किशन महिपाल की एलबम ‘ऐ जाणू रे...’ के नाम तीन पुरस्कार रहे। किशन सर्वश्रेष्ठ गायक, जबकि मीना राणा सर्वश्रेष्ठ गायिका रहीं।

उत्तराखंड मूल के टीवी कलाकार वरुण बडोला, मिस इंडिया शीर्ष 5 में जगह बनाने वाली लैंसडौन की अनुकृति गुसाईं, यंग उत्तराखंड के पदाधिकारी विपिन पंवार, चंद्रकांत नेगी, भास्कर कांडपाल, सुभाष कांडपाल, विवेक पटवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


पुरस्कृत कलाकारों का चयन जनता की ऑनलाइन वोटिंग के आधार पर किया गया। खास बात यह रही कि पहली बार समारोह का लाइव प्रसारण यंग उत्तराखंड की वेबसाइट पर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनको मिले पुरस्कार
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता- पन्नू गुसाईं (मायादार)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री- वीना रावत (दरोल्या)
सर्वश्रेष्ठ हास्य कलाकार- रमेश रावत (गुंदडू़ बणगे हीरो)
सर्वश्रेष्ठ खलनायक- रूपमेंद्र रावत (दरोल्या)
सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेता- दीपक व्यास (इखरी माया)
सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेत्री- लक्ष्मी रावत (मायादार)
सर्वश्रेष्ठ छायाकार- विद्यानाथ भारती (आस)
सर्वश्रेष्ठ कहानी- राहुल सिंह बोरा (आस)
सर्वश्रेष्ठ फिल्म निर्देशक- राहुल सिंह बोरा(आस)
सर्वश्रेष्ठ फिल्म- आस (कुमाऊंनी)
सर्वश्रेष्ठ गीतकार- किशन महिपाल गाना: ऐ जाणू रे मेरी डांडी कांठ्यू मां (ऐ जाणू रे)
सर्वश्रेष्ठ संगीतकार- ऐ जाणू रे
सर्वश्रेष्ठ गायक- किशन महिपाल, अहा सोद सोद (ऐ जाणू रे)
सर्वश्रेष्ठ गायिका- मीना राणा गाना: ऐ जा रे दगड़या... (नेगी की चेली)
सर्वश्रेष्ठ एल्बम निर्देशक- किशन महिपाल (ऐ जाणू रे)
सर्वश्रेष्ठ एल्बम- ऐ जाणू रे (हिमालयन फिल्म्स)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed