{"_id":"f35ef4510530879d590f192948527782","slug":"worship-started-in-kedarnath-temple-from-11-september","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 सितंबर से होगी केदारनाथ में पूजा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 सितंबर से होगी केदारनाथ में पूजा
देहरादून/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 02 Aug 2013 01:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केदारनाथ में बीते 16-17 जून को आए तबाही के सैलाब के बाद से ही मंदिर में दोबारा पूजा शुरु करने को लेकर चल रही अटकलों पर ब्रेक लग गया है।
विज्ञापन
आपदा के बाद से ही केदारनाथ में पूजा नहीं हो सकी थी इसके बजाय केदारनाथ की विंटर सीट ऊखीमठ में बाबा केदार की पूजा की जा रही थी।
शुक्रवार को मुख्यमंत्री और मंदिर समिति के साथ ही केदारनाथ मंदिर के रावल की उपस्थिति में केदारनाथ धाम में 11 सितंबर से पूजा अर्चना शुरु करने को लेकर सहमति बन गई है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति और मंदिर के रावल की बैठक में केदारनाथ धाम में 11 सितंबर से पूजा शुरु करवाने को लेकर निर्णय लिया गया है। बैठक में फैसला लिया गया है कि 11 सितंबर से केदारनाथ धाम में विधिवत पूजा शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
प्रशासनिक टीम केदारनाथ से लौटी
केदारनाथ धाम में राहत कार्यों के लिए भेजी गई टीम वापस लौट आई है। शुक्रवार को आयुक्त समेत पूरी प्रशासनिक टीम चॉपर के जरिए गुप्तकाशी पहुंची। इसके अलावा एमआई-17 विमान से केदारनाथ में राहत सामग्री भी पंहुचा दी गई है।
जोखिम उठाने को भी तैयार सरकार
केदारनाथ में आई आपदा से तबाह हुए गौरीकुंड-रामबाड़ा-केदारनाथ के बजाय सरकार गंभीरता से केदारधाम पंहुचने वाले पुराने मार्ग को लेकर भी गंभीरता से विचार विमर्श कर रही है।
सोनप्रयाग से लेकर केदारनाथ तक के पुराने रूट को शुरू करने को लेकर सरकार गंभीर नजर आ रही है। सेना इस मार्ग के जरिए एक दफा केदारनाथ जा कर लौट भी आई है।
हांलाकि जियोलॉजिस्ट इस मार्ग की सलाह नही दे रहे हैं। इनका कहना है कि इस रूट पर इतने भूस्खलन जोन बन गए हैं कि यह रास्ता बेहद खतरनाक हो गया है। जियोलॉजिस्ट का मानना है कि मानसून में इस रूट पर अब भूस्खलन से निजात नहीं मिल पाएगी।