{"_id":"5715f9004f1c1be2618b4636","slug":"women-protest-for-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने सड़क जाम कर मांगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं ने सड़क जाम कर मांगा पानी
ब्यूरो / अमर उजाला, बागेश्वर
Updated Tue, 19 Apr 2016 02:53 PM IST
विज्ञापन
धरना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर जिला मुख्यालय से लगी कठायतबाड़ा ग्राम पंचायत में पिछले 15 दिन से पानी की आपूर्ति प्रभावित चल रही है। नलों में पर्याप्त पानी नहीं आने के कारण ग्रामीणों को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन
गुस्साई महिलाओं ने सोमवार सुबह जोरदार नारेबाजी के साथ पिंडारी रोड पर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक लगे जाम के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस कारण सुदूरवर्ती क्षेत्रों को जाने वालों को भारी फजीहत झेलनी पड़ी। सभा में महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि पानी की आपूर्ति शीघ्र नियमित नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। बाद में दल-बल के साथ पहुंचे एसडीएम फींचाराम से मिले आश्वासन पर महिलाओं ने जाम खोला।
विज्ञापन
सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे कठायतबाड़ा की महिलाएं जोरदार नारेबाजी करती हुईं ग्राम पंचायत से लगी पिंडारी सड़क में पहुंच गईं और जाम लगा दिया। उन्होंने कहा कि गांव से होकर नगर के लिए पीने की दो-दो योजनाएं गुजर रही हैं, लेकिन ग्रामीणों को पीने का साफ पानी नहीं मिल रहा है। पेयजल संस्थान को कंट्रोल रूम में कई बार सूचना देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
नजदीक में पानी के अन्य स्रोत नहीं होने के कारण आसपास के ग्रामीणों को सरयू के दूषित पानी का सहारा लेने को मजबूर होना पड़ रहा है। जिससे संक्रमित बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि पानी की शीघ्र सुचारु रूप से आपूर्ति नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। इधर, सूचना पर एसडीएम फींचाराम चौहान दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे।
एसडीएम के आश्वासन पर महिलाओं ने जाम खोल दिया। जाम लगाने वालों में पुष्पा पंत, देवकी कपकोटी, देवकी देवी, गीता देवी, सरस्वती देवी, लीला देवी, गीता गढिय़ा, रेखा गढिय़ा, विश्नुली देवी, तारा धामी, देवकी गढिय़ा, भागुली देवी, संगीता देवी, भागुली देवी, संगीता देवी, जयंती देवी और बसंती देवी आदि थीं।