फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   woman died in suspicious condition, parents says murder.

वकील की पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत, परिजन बोले हत्या

Thu, 19 May 2016 06:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Thu, 19 May 2016 06:55 PM IST
विज्ञापन
woman died in suspicious condition, parents says murder.
मृत देह - फोटो : प्रतीकात्मक

नैनीताल हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले शहर के एक अधिवक्ता की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। देहरादून, अधोईवाला निवासी विवाहिता के मायके वालों ने अचानक हुई मौत पर सवाल उठाते हुए हत्या का शक भी जताया जिसपर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया।

विज्ञापन


शहर की आजादनगर कॉलोनी निवासी अधिवक्ता मनीष अरोड़ा नैनीताल हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं। साल भर पहले उनकी शादी देहरादून अधोईवाला निवासी पद्मिनी से हुई थी। पुलिस के मुताबिक पद्मिनी बुधवार को ही देहरादून में अपने मायके से पति के पास नैनीताल गई थी जहां उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
विज्ञापन


परिजनों ने जताया हत्या का शक
बृहस्पतिवार को विवाहिता का शव अंतिम संस्कार के लिए रुड़की लाया गया। बेटी की अचानक मौत की खबर पर मायके वाले भी रोते बिलखते देहरादून से रुड़की पहुंचे।

उन्होंने मौत पर सवाल उठाते हुए हत्या का शक जताया। विवाद होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। कोतवाली प्रभारी जवाहर लाल ने बताया कि मायके वालों के शक के आधार पर विवाहिता की मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed