फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Youth Congress workers burned copies of certificates

यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाई प्रमाणपत्रों की प्रतियां

Thu, 17 Sep 2020 08:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 08:36 PM IST
विज्ञापन
Youth Congress workers burned copies of certificates
यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया। युवाओं को रोजगार देने की मांग को लेकर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नई टिहरी हनुमान चौक पर प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार पर युवा विरोधी होने का आरोप लगाते हुए डिग्रियों और प्रमाणपत्रों की प्रतिलिपियों की होली जलाई। इस मौके पर यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष नवीन सेमवाल, पवनेश कुमार, शाद हसन, हरिओम भट्ट, पंकज चौहान, अमित चमोली, प्रदीप चमोली, विवेक व देवेंद्र नौडियाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कोटद्वार में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चंद्रमोहन सिंह नेगी पार्क में धरना प्रदर्शन किया। यूथ कांग्रेस के कोटद्वार विधानसभा इकाई के अध्यक्ष विजय रावत ने कहा कि स्वरोजगार योजनाएं फाइलों तक सिमट कर रह गई हैं। धरना देने वालों में युवा कांग्रेस जिला महासचिव देवाशीष रावत, कांग्रेस जिला महासचिव नीरज बहुगुणा, नगर महामंत्री सूर्यमणि, छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु बहुखंडी (कोटद्वार), विजय नेगी (सतपुली), नितिन शर्मा, मून, मुदित, मोहम्मद आरिफ, आकाश रावत, रोहित, दिव्यांश रावत, पंकज राणा शामिल रहे।
विज्ञापन

उधर, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अमितराज सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मालवीय उद्यान में धरना दिया। धरना देने वालों में सुधांशु नेगी, नरेश कोटनाला, पार्षद सूरज प्रसाद कांति, बिट्ठल विशाल उनियाल, मनोज बिष्ट, सौरभ पांडेय, राजा आर्य, संदीप, मोहम्मद जावेद शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र और राज्य सरकार का पुतला फूंका
गोपेश्वर/कर्णप्रयाग। जिला कांग्रेस कमेटी ने केंद्र और राज्य सरकार पर युवा विरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाते हुए रैली निकाली और पुतला फूंका। जिला कांग्रेस अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि 25 सितंबर तक हर तहसील और ब्लॉक मुख्यालयों में विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे। प्रदर्शनकारियों में आनंद सिंह पवार, प्रमोद बिष्ट, रविंद्र सिंह नेगी, सुदर्शन शाह, संदीप सिंह भंडारी, संदीप नेगी, गोपाल रावत, लक्ष्मण सिंह बिष्ट शामिल रहे। उधर, कर्णप्रयाग में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने बेरोजगार दिवस मनाया। इस मौके पर एनएसयूआई के नगर अध्यक्ष आयुष नेगी, उपाध्यक्ष मनोज रावत, सचिव सूर्या, सहसचिव विनोद, मयंक, देवेंद्र, अनुज, प्रशांत, कमलेश, सागर थे।
बेरोजगार दिवस का पोस्टर लेकर किया प्रदर्शन
श्रीनगर/बड़कोट/पौड़ी। युवा कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को केेंद्र व राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बेरोजगारी बढ़ाने का आरोप लगाया। युकां श्रीनगर विधान सभा अध्यक्ष विपिन रावत के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के राज में लगातार बेरोजगार बढ़ती जा रही है। मुख्य मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए सरकार कई प्रपंच रच रही है। प्रदर्शनकारियों में शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेंद्र पुंडीर, मीडिया प्रभारी लाल सिंह नेगी, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव विजय रावल, बिड़ला परिसर छात्रसंघ अध्यक्ष अंकित रावत, शिवकांत कंडारी, निशांत कंडारी, अनुज तनेजा व दीपक सजवाण आदि शामिल थे। उधर, बड़कोट में युवा कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर लोकेश, दीपक, सोबेंद्र, पवन, विकास, दीपेंद्र, महावीर आदि मौजूद रहे। वहीं पौड़ी में कांग्रेसियों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। नगर अध्यक्ष विनोद बिष्ट, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष गौरव सागर व सेवादल नगर अध्यक्ष युद्घवीर सिंह रावत ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार देने में पूरी तरह विफल रही है। प्रदर्शनकारियों में जिला सचिव अजय राणा, छात्रसंघ अध्यक्ष ऑस्कर रावत, कोसाध्यक्ष सचिन रावत, शुभम रावत, प्रतीक बिष्ट, नवीन नेगी, अभिषेक किमोठी, अर्पित, सम्पूर्ण सिंह, जितेंद्र कुमार, गौरव, सुमित आदि शामिल थे।

कांग्रेसियों ने फूंका विधायक का पुतला
कर्णप्रयाग/गौचर। कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर बदरीनाथ के विधायक महेंद्र भट्ट का पुतला फूंका। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने विधायक पर समस्याएं सुलझाने के बजाय उन्हें उलझाने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों में ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र सगोई, हरिकृष्ण भट्ट, नगर अध्यक्ष महेश खंडूड़ी, राजा चौहान, संजय रावत, हरीश सती, राजेश्वरी नेेग, हरेंद्र सिंह, ईश्वरी मैखुरी, हरीश चौहान, लखपत सगोई, सूरज कुमार, रामदयाल, बीरेंद्र मिंगवाल, शिशुपाल लाल, आयूष सिंह आदि शामिल थे। उधर, गौचर में विधायक द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान एक स्थानीय युवा से अभद्रता किए जाने पर उनके खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों में नगर अध्यक्ष सुनील पंवार, पूर्व अध्यक्ष विजय डिमरी, हरीश नयाल, सुनील चमोला, कमल रावत, हरीश कुमार, मनीष कोहली, संतोष कोहली, पंकज नेगी, विभांशु बर्तवाल, अनिल बिष्ट, हेमू चौहान, गौरव कपूर, रोहित चौधरी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed