आम आदमी पार्टी ने रविवार को भटवाड़ी ब्लाक इकाई का महिला सम्मेलन आयोजित किया, जिसमें ब्लाक इकाई की कार्यकारिणी का गठन कर भागेश्वरी देवी को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। सम्मेलन में पार्टी संगठन की मजबूती के साथ आगामी विस चुनाव की तैयारियों पर भी मंथन किया गया।
पार्टी के जोशियाड़ा स्थित कार्यालय में आयोजित सम्मेलन में पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पुष्पा चौहान ने कहा कि उत्तराखंड को अलग राज्य बने 21 साल पूरे होने जा रहे हैं। भाजपा व कांग्रेस ने राज्य को सिर्फ सत्ता की लड़ाई का अखाड़ा बना रखा है। सम्मेलन में कार्यकारिणी का गठन कर प्रभा पंवार व सरला भट्ट उपाध्यक्ष, पूर्णा बुटोला व संतोषी महामंत्री, अनिता व रिंकी रावत सचिव, दुर्गा भट्ट एवं विनीता शाह सह सचिव तथा सीता बधानी, अनीता कंसवाल, राधा रमोला, संगीता मंत्री, सुनीता रावत, कंचन व अंबिका मीडिया प्रभारी, शोभा, सरिता रावत एवं सोनम को सह मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र बुटोला, तनुजा बिष्ट, विनीता भट्ट, प्रेम सिंह पंवार, दिनेश सेमवाल, विशाल कलूड़ा, गबर सिंह, प्रदीप आदि रहे।