{"_id":"67e3fcfd4a7ecd8509094e05","slug":"yamunotri-highway-will-be-widened-from-kisarikhad-to-sarukhet-uttarkashi-news-c-54-1-uki1003-111704-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुनोत्री हाईवे : किसारीखड्ड से सरूखेत तक होगा चौड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनोत्री हाईवे : किसारीखड्ड से सरूखेत तक होगा चौड़ा
Wed, 26 Mar 2025 06:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Wed, 26 Mar 2025 06:41 PM IST
विज्ञापन
शासन से मिली 75 करोड़ रुपये की मंजूरी, विभाग ने की टेंडर प्रक्रिया शुरू
बड़कोट। यमुनोत्री हाईवे पर किसारीखड्ड से सरुखेत तक छह किमी सड़क के चौड़ीकरण के लिए शासन की ओर से 75 करोड़ की स्वीकृति मिल गई। इसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की ओर से आगे टेंडर आदि प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं इसके चौड़ीकरण से चारधाम यात्रा में आवागमन में सहयोगी साबित होगा।
यमुनोत्री हाईवे पर रिखाऊखड्ड से नौगांव ब्लॉक मुख्यालय तक एनएच विभाग की ओर से चौड़ीकरण के लिए टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में की जा रही है। वहीं अब इससे आगे किसारीखड्ड से लेकर सरूखेत तक भी चौड़ीकरण के लिए वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। इसके लिए स्थानीय लोगों ने केंद्र और राज्य सरकार का धन्यवाद किया है।
कार्य की स्वीकृति को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल, पुरुषोत्तम उनियाल, आनंद राणा मनमोहन उनियाल, सुरेंद्र रावत, सोहन गैरोला गौरव उनियाल ने कहा कि चौड़ीकरण से चारधाम यात्रा के साथ ही स्थानीय लोगों को भी राहत मिलेगी। क्योंकि संकरी सड़क होने के कारण कई बार इन स्थानों पर जाम की स्थिति बन जाती है। इसके बाद उन्होंने हाईवे पर शेष बचे करीब 3.5 किमी साढ़े तीन किमी हिस्से सरुखेत से बड़कोट दुबाटा बैंड तक चौड़ीकरण कार्य की स्वीकृति की मांग की है
विज्ञापन
एनएच विभाग के ईई मनोज रावत ने बताया कि किसारीखड्ड से सरुखेत तक सड़क चौड़ीकरण की स्वीकृति मिल गई है। इसके लिए 75 करोड़ रुपये की धनराशि की भी स्वीकृति मिली है। वहीं शेष बचे करीब 3.5 किमी सरुखेत से बडकोट दुबाटा बैंड तक की डीपीआर तैयार हो गई वन भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया गतिमान है।