फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Yamuna temple in Kharsali decorated with 11 quintals of flowers

Uttarkashi News: 11 क्विंटल फूलों से सजाया गया खरसाली में यमुना के मंदिर को

Tue, 21 Oct 2025 05:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Tue, 21 Oct 2025 05:33 PM IST
विज्ञापन
Yamuna temple in Kharsali decorated with 11 quintals of flowers
बड़कोट। दीपोत्सव और अन्नकूट पर्व पर यमुनोत्री धाम में भक्ति और उत्सव का अनोखा संगम देखने को मिल रहा है। मां यमुना की शीतकालीन यात्रा की तैयारियों के तहत यमुनोत्री धाम और खरसाली गांव स्थित यमुना मंदिर को करीब 11 क्विंटल फूलों से भव्य रूप से सजाया जा रहा है।
विज्ञापन

यमुनोत्री मंदिर समिति के प्रवक्ता पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया कि यमुनोत्री धाम में स्थित मां यमुना मंदिर की सजावट की जिम्मेदारी यमुनोत्री मंदिर समिति ने संभाली है जबकि खरसाली गांव में स्थित शीतकालीन गद्दी स्थल यमुना मंदिर को पुरोहित महासभा द्वारा सजाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दोनों ही स्थानों पर मां यमुना की विदाई और स्वागत समारोह की तैयारियां चल रही है।
विज्ञापन

मां यमुना के मंदिरों की सजावट में गेंदा, गुलाब, रजनीगंधा, कमल और स्थानीय फूलों का प्रयोग किया जा रहा है। मंदिर समिति के अनुसार 23 अक्तूबर को यमुनोत्री धाम में मां यमुना के मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे जिसके बाद मां यमुना की डोली यात्रा पारंपरिक ढोल-दमाऊं और भजन-कीर्तन के साथ खरसाली गांव के लिए प्रस्थान करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed