{"_id":"6aa69a82fb37967078022f38","slug":"administration-remains-unmoved-despite-memorandum-trouble-caused-by-stray-cattle-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-122217-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: ज्ञापन के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, लावारिस मवेशियों से परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: ज्ञापन के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, लावारिस मवेशियों से परेशान
Sun, 13 Sep 2026 06:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Sun, 13 Sep 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
फोटो सहित
बड़कोट। नगर पालिका क्षेत्र में लावारिस मवेशियों की बढ़ती संख्या से आमजन, व्यापारी और वाहन चालक परेशान हैं लेकिन शिकायत और ज्ञापन दिए जाने के बावजूद प्रशासन की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से लोगों में आक्रोश है।
गत माह व्यापारियों सोहन गैरोला व अब्बल चंद कुमाई, महिपाल सिंह असवाल और राजेंद्र सिंह रावत सहित अन्य लोगों ने नगर पालिका, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी और एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर लावारिस मवेशियों की समस्या के समाधान की मांग की थी। इसके बावजूद अब तक धरातल पर कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आ रही है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन की उदासीनता के कारण समस्या लगातार बड़ी होती जा रही है। लोगों ने जिला प्रशासन से संबंधित विभागों की जिम्मेदारी तय करने, मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने और सरकारी टैग लगे पशुओं के मालिकों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। संवाद