फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Herbertpur-Yamunotri Highway blocked by landslide.

Uttarkashi News: भूस्खलन से हरबर्टपुर-यमुनोत्री हाईवे बाधित

Sun, 13 Sep 2026 06:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sun, 13 Sep 2026 06:12 PM IST
विज्ञापन
Herbertpur-Yamunotri Highway blocked by landslide.
सारीगाड-कंडारी मोटर मार्ग पर हो रहा है भूस्खलन, हाईवे पर कई वाहन फंसे
विज्ञापन

उत्तरकाशी। सारीगाड-कंडारी मोटर मार्ग पर रविवार दोपहर एक बार फिर भारी भूस्खलन होने से मार्ग पूरी तरह बंद हो गया। पहाड़ी से बड़ी मात्रा में मलबा गिरने के कारण कंडारी मोटर मार्ग के साथ ही उसके ठीक नीचे से गुजर रहा हरबर्टपुर-यमुनोत्री हाईवे भी बाधित हो गया। हाईवे पर मार्ग बंद होने से दर्जनों वाहन जाम में फंस गए।
सारीगाड-कंडारी मोटर मार्ग पर भूस्खलन जोन लगातार आफत बना हुआ है। यहां हर दूसरे-तीसरे दिन पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा गिर रहा है, जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। रविवार को दोपहर में अचानक हुए भूस्खलन के बाद कंडारी मार्ग पूरी तरह आवाजाही के लिए बंद हो गया। मलबा हाईवे तक पहुंचने से हरबर्टपुर-यमुनोत्री हाईवे पर भी यातायात प्रभावित हो गया।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद संबंधित विभाग की मशीनरी मौके पर पहुंची और मार्ग खोलने का काम शुरू किया। मार्ग बंद होने से कंडारी क्षेत्र के करीब 27 गांवों की आवाजाही प्रभावित हुई है। ग्रामीणों को आवागमन के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के कारण जनपद की छह ग्रामीण सड़कें पिछले दो दिनों से जगह-जगह बाधित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जखोल-फिताड़ी, सरू-ओसला, रानाचट्टी-निसणी, मोरी-सालरा और कोटगांव-कलाप मोटरमार्ग सहित कई ग्रामीण मार्गों पर आवाजाही प्रभावित है। मार्ग बंद होने के कारण ग्रामीण जंगल के पैदल रास्तों से होकर अपने गांवों तक पहुंचने को मजबूर हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शार्दुल गुसांई ने बताया कि संबंधित विभागों को बंद मार्गों को जल्द से जल्द खोलने के निर्देश दिए गए हैं। मार्गों को खोलने के लिए मशीनरी लगातार काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed