फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Women with children are begging, no information is available about who they are

Uttarkashi News: बच्चों के साथ महिलाएं मांग रहीं भीख, कौन हैं ये नहीं है जानकारी

Tue, 27 May 2025 07:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Tue, 27 May 2025 07:48 PM IST
विज्ञापन
Women with children are begging, no information is available about who they are
भिक्षावृत्ति पर रोक के बाद भी यात्रा मार्ग और धाम में दिख रहे हैं भीख मांगने वाले
विज्ञापन

पुलिस की ओर से चलाए जा रहे सत्यापन अभियान पर उठ रहे हैं सवाल
उत्तरकाशी। देश और राज्य में भिक्षावृत्ति पर पूरी तरह प्रतिबंध होने के बावजूद गंगोत्री और जनपद मुख्यालय में दिन प्रतिदिन भीख मांगने वालों की संख्या बढ़ रही है। वहीं गंगोत्री में छोटे-छोटे बच्चों के साथ महिलाएं भीख मांग रही हैं। साथ ही इनके पास आईडी और आधार कार्ड नहीं होने के कारण इनका सत्यापन नहीं हो पा रहा है।
चारधाम यात्रा शुरू होते ही पिछले कुछ वर्षों से जनपद मुख्यालय सहित गंगोत्री धाम में भीख मांगने और हिमालयी क्षेत्रों के दुर्लभ सामानों के नाम पर नकली सामान बेचने वालों की संख्या बढ़ जाती है। यह लोग गंगोत्री धाम सहित जनपद मुख्यालय में विश्वनाथ मंदिर और कोतवाली के आसपास भीख मांगते हैं, लेकिन इन पर पुलिस सहित एलआईयू और जिला प्रशासन की ओर से कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। वहीं इन लोगों के पास किसी प्रकार के पहचान पत्र और आधार कार्ड नहीं होते हैं।
विज्ञापन

यह पुलिस के सत्यापन अभियान पर बड़ा सवाल खड़े करते हैं। साथ ही यह अंतरराष्ट्रीय सीमा सुरक्षा की संवेदनशीलता पर एक बड़ा प्रश्नचिह्न है। गंगोत्री होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि धाम में बहुत बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भीख मांग रहे हैं। वहीं पापड़गाड से लेकर गंगोत्री धाम तक पार्किंग, जंगलों में रहने वाले लोगों की वास्तविकता को लेकर पुलिस सहित नगर पंचायत, प्रशासन के पास कोई जानकारी नहीं है। ये लोग कहां से आते हैं और उसके बाद कहां जाते हैं इसकी कोई अधिकारिक जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पुलिस मात्र उन्हीं लोगों के सत्यापन तक सीमित है, जिनके पास आधार और आईडी कार्ड है। उसके अलावा भीख मांगने और नकली सामान बेचने वालों की जानकारी किसी के पास नहीं है। ऐसी स्थिति में देश और धामों की सुरक्षा को लेकर संवेदनशीलता बरत रहे शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।

एसपी सरिता डोबाला का कहना है कि लगातार सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। वहीं भीख मांगने और यात्रा में सामान बेचने वाले लोगों की दोबारा जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed