{"_id":"62fe7311ea63e628937f1a00","slug":"women-s-anger-erupted-over-drinking-water-shortage-in-chinyalisaur-utter-kashi-news-drn4202694187","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिन्यालीसौड़ में पेयजल किल्लत पर फूटा महिलाओं का गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिन्यालीसौड़ में पेयजल किल्लत पर फूटा महिलाओं का गुस्सा
विज्ञापन
चिन्यालीसौड़ जल संस्थान कार्यालय में धरना प्रदर्शन करती महिलाएं।
- फोटो : UTTER KASHI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका क्षेत्र में पेयजल किल्लत पर आक्रोशित महिलाओं ने चिन्यालीसौड़ जलसंस्थान कार्यालय पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने अनियमित पेयजल आपूर्ति के बावजूद भारी भरकम धनराशि के बिल भेजे जाने पर भी रोष जताया।
बृहस्पतिवार को धनपुर-नागणी की महिलाएं चिन्यालीसौड़ जल संस्थान कार्यालय खुलते ही कार्यालय में आ धमकी। उन्होंने दो महीनों से हो रही पेयजल किल्लत पर कड़ा रोष जताया। महिलाओं ने कहा कि पालिका क्षेत्र में दो माह से पानी की नियमित आपूर्ति नहीं हो रही है, बावजूद इसके बड़ी धनराशि के बिल थमाए जा रहे हैं। विरोध स्वरूप महिलाओं ने जल संस्थान के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों ने एक-दो दिन में पेयजल आपूर्ति सुचारु करने, बिलों में सुधार करने व टैंकरों से आपूर्ति करने का आश्वासन दिया। इस पर महिलाएं शांत हुई।
प्रदर्शनकारियों में मीना राणा, राजी चौहान, पुष्पा पंवार, उमा रावत, गीता मिश्रा, जशोदा, रुकमणी, सरोजनी, महावीर रावत, कीर्ति नौटियाल आदि शामिल रही। इधर, जलसंस्थान के ईई बीएस डोगरा ने बताया कि बरसात के कारण पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हुई हैं जिससे पेयजल आपूर्ति सुचारु करने में दिक्कत आ रही है। उन्होंने शीघ्र सुचारु पेयजलापूर्ति करने और तब तक वैकल्पिक रुप से टैंकरों से आपूर्ति करने की बात कही।