फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   BSNL service stopped in 30 villages of Bangaan area, villagers upset

Uttarkashi News: बंगाण क्षेत्र के 30 गांवों में बीएसएनएल सेवा ठप, ग्रामीण परेशान

Thu, 29 Oct 2026 07:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Thu, 29 Oct 2026 07:11 PM IST
विज्ञापन
BSNL service stopped in 30 villages of Bangaan area, villagers upset
पुरोला। मोरी प्रखंड के बंगाण क्षेत्र में बीएसएनएल की संचार सेवा ठप होने से करीब 30 गांवों के उपभोक्ता परेशान हैं। दुचाणु, किरोली, थुनारा, झोटाड़ी और डगोली में स्थापित पांच टावर बंद पड़े होने से मोबाइल नेटवर्क प्रभावित हो गया है। इससे ग्रामीणों को जरूरी फोन कॉल करने, ऑनलाइन सेवाओं और अन्य संचार कार्यों में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दुचाणु के पूर्व प्रधान एवं समाजसेवी सुरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि बंगाण क्षेत्र में लंबे समय से संचार सेवा प्रभावित है लेकिन विभाग समस्या के समाधान को लेकर गंभीर नहीं है। कई बार अधिकारियों को जानकारी देने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन तक नहीं उठाए जा रहे हैं। न ही तकनीकी कर्मचारी को मौके पर भेजा गया है। नेटवर्क ठप होने से आपातकालीन परिस्थितियों में भी संपर्क करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द सभी टावर चालू कर संचार सेवा बहाल नहीं की गई तो ग्रामीण विभाग के खिलाफ आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

बीएसएनएल के जेटीओ सुनील चौहान ने बताया कि बंगाण क्षेत्र के बंद टावर देहरादून जिले के त्यूणी क्षेत्र स्थित बागी टावर से जुड़े हैं। भूमि स्वामी ने निजी कारणों से टावर की आपूर्ति बंद कर दी है। यह मामला विकासनगर क्षेत्र से संबंधित है। भूमि स्वामी से वार्ता की जा रही है, जल्द ही समस्या का समाधान कर प्रभावित टावरों की सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article