फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Complete preparations for State Foundation Day on time: DM

न्यूज डायरी: राज्य स्थापना दिवस की तैयारियां समय से पूरी करें: डीएम

Thu, 29 Oct 2026 06:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Thu, 29 Oct 2026 06:55 PM IST
विज्ञापन
Complete preparations for State Foundation Day on time: DM
फोटो सहित
विज्ञापन

उत्तरकाशी।
जिला सभागार में डीएम प्रशांत आर्य की अध्यक्षता में राज्य स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। डीएम ने नौ नवम्बर को होने वाले मुख्य कार्यक्रम और नौ से 13 नवम्बर तक प्रस्तावित गतिविधियों की तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने स्थापना दिवस पर स्वच्छता अभियान, गंगा घाटों व धाम क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने, राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित करने के निर्देश दिए। इस दौरान स्कूलों में खेलकूद, वाद विवाद व सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं, विभागीय स्टॉल, स्थानीय संस्कृति और व्यंजनों को बढ़ावा देने, उत्कृष्ट कार्मिकों के सम्मान, किसानों को योजनाओं की जानकारी देने, युवाओं के लिए करियर काउंसलिंग और दिब्यांगजनों को सहायता उपकरण उपलब्ध कराने पर चर्चा हुई।

बाल अधिकारों के प्रति किया जागरूक
फोटो सहित
बड़कोट। बाल शिक्षा सदन स्कूल में विधिक सेवा समिति की ओर से सुरक्षित बचपन अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिविर में छात्राओं को बाल अधिकार, पॉक्सो, साइबर अपराध से बचाव और निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी। तहसील विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष योगीश गुप्ता ने बच्चों को पॉक्सो के प्रावधानों की जानकारी दी। इस मौके पर प्रधानाचार्य कमेश शाह, पैरा लीगल वालंटियर सुनील थपलियाल मौजूद थे।
विज्ञापन


त्योहारी सीजन में सुरक्षा को लेकर पुलिस सतर्क, स्वर्णकारों की दुकानों का किया निरीक्षण
फोटो सहित
उत्तरकाशी। आगामी त्योहारी सीजन के मद्देनजर पुलिस ने बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार ने क्षेत्र में स्वर्णकारों की दुकानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान व्यापारियों को चोरी, लूट, टप्पेबाजी और धोखाधड़ी से बचाव के लिए सतर्क रहने की सलाह दी गई। पुलिस ने खरीद बिक्री के दौरान नकदी और ऑनलाइन भुगतान की पुष्टि करने की भी सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article