{"_id":"5732055c4f1c1b160591a3ea","slug":"water-increased-in-bhagirathi","type":"story","status":"publish","title_hn":"भागीरथी का जल स्तर बढ़ा, बही पुलिया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भागीरथी का जल स्तर बढ़ा, बही पुलिया
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
Updated Tue, 10 May 2016 09:29 PM IST
विज्ञापन
नदी
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भागीरथी नदी का जलस्तर मंगलवार तड़के अचानक बढ़ गया, जिससे डिडासारी, स्याबा, अठाली में नदी पर बनी वैकल्पिक पैदल पुलिया बह गई। पैदल पुलिया बहने से ग्रामीणों को ट्राली से आवाजाही करने को मजबूर होना पड़ रहा है। जोशियाड़ा में भागीरथी नदी पर बना वैकल्पिक सड़क मार्ग भी पानी में समा गया है, जिससे एक मैक्स नदी के बीच टापू में फंस गई है।
विज्ञापन
बिना बारिश के अचानक भागीरथी नदी का जलस्तर बढ़ने से डिडसारी, स्याबा और अठाली में ग्रामीणों द्वारा नदी पर लगाई लकड़ी की वैकल्पिक पुलिया बह गई। वैकल्पिक पुलिया बहने के बाद अब तीन गांवों के ग्रामीणों को ट्राली से जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ेगा।
विज्ञापन
जोशियाड़ा में नदी किनारे पार्किंग में खड़ी एक मैक्स नदी के बीच टापू में फंस गई है। साथ ही बाजार से नदी के बीचोंबीच बनाया गया वैकल्पिक मार्ग भी पूरी तरह से आवाजाही के लिए बंद हो गया है। अब जोशियाड़ा और विकास भवन जाने वाले लोगों को इंद्रावती झूला पुल, जोशियाड़ा और तिलोथ मोटर पुल से आवाजाही करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
जलस्तर बढ़ने से भागीरथी नदी के तट पर बने वैकल्पिक पुल बहने से ग्रामीणों के सामने किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आएगी। स्याबा, डिडसारी और अठाली में ट्राली से ग्रामीणों की आवाजाही कराने को लोनिवि को निर्देश दिए गए हैं।
-अशोक कुमार पांडेय, अपर जिलाधिकारी उत्तरकाशी