{"_id":"6a0c609658f23d16bb086142","slug":"water-crisis-deepens-in-bagasu-village-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-119989-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: बगासु गांव में गहराया पानी संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: बगासु गांव में गहराया पानी संकट
Tue, 19 May 2026 06:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Tue, 19 May 2026 06:37 PM IST
विज्ञापन
एक हफ्ते से बंद है लिफ्ट सिंचाई योजना
नौगांव (उत्तरकाशी)। विद्युत ट्रांसफार्मर खराब होने से बगासु गांव के डांगा तोक में लघु डाल खंड की लिफ्ट सिंचाई योजना पर पानी नहीं चल पा रहा है। ऐसे में काश्तकारों की धान की नर्सरी, टमाटर एवं फ्रेंचबीन की पौधें सूखने के कगार पर हैं जिससे काश्तकारों में आक्रोश है। मोटर संचालन के लिए लगा विद्युत ट्रांसफार्मर एक सप्ताह से भी ज्यादा समय से खराब पड़ा है। मोटर का संचालन नहीं होने से लिफ्ट सिंचाई योजना बंद पड़ी है।
डांगा नामे तोक में बगासु गांव के काश्तकारों की कई हेक्टेयर सिंचित भूमि है। यह सिंचाई के लिए यमुना नदी से लिफ्ट हो रहे पानी पर निर्भर है। यहां काश्तकार बड़ी मात्रा में टमाटर, मटर, फ्रेंचबीन, खीरा और धान की खेती कर अपनी आजीविका चलाते है। काश्तकार यमुना से लिफ्ट हो रहे पानी को रबड़ के पाईप के जरिये खेतों तक पहुंचा कर सिंचाई करते हैं, फसलों की सिंचाई के लिए अन्य कोई सुविधा नहीं है।
काश्तकार दिवान सिंह असवाल का कहना है कि मोटर संचालन के लिए लगा विद्युत ट्रांसफार्मर कुछ दिन पहले जल गया था जिससे मोटर का संचालन नहीं हो पा रहा है। लघु डाल खंड उत्तरकाशी की अधिशासी अभियंता रुचि का कहना है कि उनके संज्ञान में ट्रांसफार्मर खराब होने की बात नहीं है। ट्रांसफार्मर को जल्द ठीक कर काश्तकारों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध करवा दिया जाएगा।