फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Villages and settlements should not suffer any kind of damage due to fire

Uttarkashi News: आग से गांवों और बस्तियों को न हो किसी भी तरह का नुकसान

Wed, 26 Mar 2025 04:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Wed, 26 Mar 2025 04:57 PM IST
विज्ञापन
Villages and settlements should not suffer any kind of damage due to fire
प्रमुख वन संरक्षक ने जंगलों की आग रोकने की तैयारियों का लिया जायजा
विज्ञापन

बड़कोट/पुरोला। प्रमुख वन संरक्षक कपिल लाल ने जंगलों के आसपास के गांवों के युवाओं, वन पंचायतों और वन कर्मियों के बीच बेहतर समन्वय बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आग से गांवों और बस्तियों को किसी भी तरह का नुकसान न हो। इसके लिए सभी को सतर्क रहना होगा।
जिले के वनाग्नि नियंत्रण नोडल अधिकारी प्रमुख वन संरक्षक कपिल लाल ने बड़कोट, पुरोला और मोरी में वन कर्मियों के साथ वनाग्नि नियंत्रण कार्यों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि वनाग्नि नियंत्रण के लिए स्थानीय लोगों के साथ मिलकर वनाग्नि नियंत्रण की ठोस रणनीति तैयार करें। बड़कोट में प्रमुख वन संरक्षक कपिल लाल ने यमुना वन प्रभाग की नौगांव रेंज अंतर्गत डामटा क्रू स्टेशन, बरनीगाड़ क्रू स्टेशन, मुग़रसन्ति रेंज के सौली क्रू स्टेशन और प्रभाग के मास्टर कंट्रोल रूम निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन

गोविंद पशु विहार पार्क क्षेत्र के सांकरी, रूपीन, सुपीन और टौंस प्रभाग के सांद्रा, जरमोला, ठडीयार, आराकोट, हुडोली और डडूंग सहित डेढ़ दर्जन से अधिक क्रू-स्टेशनों का निरीक्षण किया। साथ ही पुरोला में पुरोला में डीएफओ आरएन पांडेय और रविंद्र पुडीर के साथ बैठक कर जंगलों में आग रोकने के उपायों पर चर्चा की। इस मौके पर पार्क की उप निदेशक निधि सेमवाल, एसडीओ कार्तिकेय, रेंज अधिकारी बुद्धि प्रकाश, गौरव अग्रवाल, सेवाराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed