फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Villagers were made aware of human rights.

Uttarkashi News: ग्रामीणों को किया मानव अधिकार के प्रति जागरूक

Wed, 10 Dec 2025 04:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Wed, 10 Dec 2025 04:43 PM IST
विज्ञापन
Villagers were made aware of human rights.
पुरोला। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से ब्लॉक सभागार में मानव अधिकार दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें मानव अधिकार के साथ ही नए कानून की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

बुधवार को ब्लॉक सभागार में आयोजित गोष्ठी का शुभारंभ सिविल जज विवेक शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि मानव अधिकार सिर्फ अधिकारों की बात नहीं करते बल्कि कर्तव्यों के निर्वहन पर भी समान रूप से जोर देते हैं। उन्होंने ग्रामीणों को निःशुल्क कानूनी सहायता, लोक अदालतों और त्वरित न्याय प्रक्रिया की जानकारी दी। साथ ही महिला, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों से जुड़े विशेष अधिकारों पर भी विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन

इस दौरान तहसीलदार कमलेश किरौला ने कहा कि मानव अधिकारों की रक्षा तभी संभव है जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति जागरूक हो। गोष्ठी में प्रतिभागियों ने मानव अधिकार संरक्षण के प्रति सहयोग और जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी सुरेश चौहान, प्राविधिक कार्यकर्ता दर्शन लाल सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed