फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Villagers warned of boycotting elections

ग्रामीणों ने दी चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

Fri, 01 Oct 2021 07:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 07:06 PM IST
विज्ञापन
Villagers warned of boycotting elections
विकासखंड भटवाड़ी में हिना बाजार से हिना गांव तक सड़क निर्माण शुरू नहीं होने से ग्रामीणों में रोष है। जनप्रतिनिधियों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर हाईकोर्ट में याचिका दायर करने से लंबित सड़क निर्माण के मामले में शीघ्र सुनवाई को पत्र लिखने की मांग की। ऐसा न करने पर जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने आगामी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी दी। ज्ञापन में ग्राम प्रधान हिना आरती मखलोगा ने कहा कि सीएम की घोषणा के तहत हिना बाजार से हिना गांव तक तीन किमी की सड़क स्वीकृत हुई है। निविदा जारी होने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। ज्ञापन देने वालों में जगदीप सिंह, विपिन पंवार, रामभरोषा पंवार, जयपाल सिंह, मानवेंद्र सिंह, महावीर, शीशपाल, उत्तम कुमार, प्रमोद असवाल, जसमीला आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed