{"_id":"5f7368e08ebc3e9b9d1178cf","slug":"villagers-protest-against-stone-crusher-in-uttarakashi-utter-kashi-news-drn357566395","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टोन क्रशर के विरोध में ग्रामीणों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टोन क्रशर के विरोध में ग्रामीणों ने दिया धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौगांव के निकट जटा तोक में चल रहे स्टोन क्रशर के खिलाफ कोटियाल गांव के ग्रामीणों ने बड़कोट तहसील परिसर में धरना दिया। उन्होंने डीएम को ज्ञापन प्रेषित कर स्टोन क्रशर से फसलों को नुकसान पहुंचने की बात कहते हुए इसे अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग की।
मंगलवार को तहसील पहुंचे कोटियाल गांव के ग्रामीण ने जटा तोक में चल रहे स्टोन क्रशर के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। एसडीएम के माध्यम से डीएम को प्रेषित ज्ञापन में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्रशर से उठने वाली धूल के कारण उनके खेतों का नुकसान पहुंच रहा है। इससे ग्रामीणों की आजीविका भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने स्टोन क्रशर को अन्यत्र शिफ्ट कराने और फसल को हुए नुकसान की भरपाई करने की मांग की। धरना देने वालों में विजय बंधानी, श्वेता बंधानी, सुषमा, पमिता, सरोज आदि ग्रामीण शामिल रहे। वहीं एसडीएम चतर सिंह चौहान ने बताया कि जटा में चल रहा स्टोन क्रशर मानकों के अनुरूप स्वीकृत है। पूर्व में इसकी कई बार जांच भी हो चुकी है, जिसमें कोई खामी नहीं पाई गई। जबकि स्टोन क्रशर संचालक विनोद डोभाल का कहना है कि कोटियाल गांव के ग्रामीणों एवं बागवानों की सहमति के बाद ही यहां मानकों के अनुरूप स्टोन क्रशर खोला गया है। कुछ लोग निजी हित साधने के लिए बेवजह स्टोन क्रशर का विरोध कर रहे हैं। संवाद