फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Villagers' picketing on demands continues for the third day

मांगों को लेकर ग्रामीणों का धरना तीसरे दिन भी जारी

Sun, 12 Dec 2021 10:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
Villagers' picketing on demands continues for the third day
चिन्यालीसौड़ के ग्राम बनगांव में तीसरे दिन जारी ग्रामीणों का धरना। - फोटो : UTTER KASHI
ग्राम बनगांव में मांगों को लेकर रविवार को तीसरे दिन भी ग्रामीणों का धरना जारी रहा। इस दौरान नायब तहसीलदार चिन्यालीसौड़ भूलेख निरीक्षक बड़ेथी एवं क्षेत्रीय पटवारी विनोद बनगांव पहुंचे। ग्रामीणों ने उन्हें अपनी मांगों से अवगत कराया।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार ने चोपड़ा बनगांव मोटर मार्ग के संबंध में वनक्षेत्राधिकारी धरासू से वार्ता की तो पता चला कि पटवारी स्यालना और वन विभाग के कर्मचारी भूमि के सत्यापन के लिए रविवार को बड़ेथ पहुंचे हैं। इसकी रिपोर्ट सोमवार को डीएफओ उत्तरकाशी को प्रेषित की जाएगी। उन्होंने लोनिवि चिन्यालीसौड़ के अभियंताओं से भी बातचीत की, तो उन्होंने नायब तहसीलदार को अवगत कराया कि कपराडा बनगांव मोटर मार्ग की डीपीआर तैयार है और सोमवार को अधीक्षण अभियंता उत्तरकाशी को प्रेषित की जाएगी। धरना स्थल पर ग्राम चोपड़ा की ग्राम प्रधान गीतमाला, पूर्व प्रधान बनगांव जगबीर सिंह रावत, पूर्व प्रधान शैलेंद्र सिंह, सोबन सिंह, कुलबीर सिंह, सुनील सिंह, मनबीर सिंह, धीरपाल सिंह, धनवीर सिंह, शीशपाल सिंह बिष्ट, चंखी देवी, हंसा देवी, चैन सिंह, मुकेश सिंह रावत, अरूण असवाल, विपिन रावत, रविंद्र नाथ, अतोल सिंह असवाल, रुकम सिंह, अबला देवी, भाना देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed