{"_id":"6272afb6a65939614e42882f","slug":"villagers-of-devrana-valley-will-get-rid-of-drinking-water-shortage-utter-kashi-news-drn410827912","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवराना घाटी के ग्रामीणों को मिलेगी पेयजल किल्लत से निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवराना घाटी के ग्रामीणों को मिलेगी पेयजल किल्लत से निजात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्षों से पेयजल की किल्लत झेल रहे देवराना घाटी के एक दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीणों को पेयजल किल्लत से छुटकारा मिलने की उम्मीद जगी है। शासन ने देवराना पंपिंग पेयजल योजना के लिए जल जीवन मिशन के तहत वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति दी है। जरड़ा खड्ड के समीप यमुना नदी पर बनने वाली यह पंपिंग पेयजल योजना दस किमी दूर कमांड एरिया में स्थित गांवों तक पानी लिफ्ट कर ग्रामीणों की प्यास बुझाएगी।
देवराना पंपिंग पेयजल योजना से स्योरी बस्ती सहित जरड़ा, छुड़ी, तेड़ा, बजलाड़ी, पमाड़ी, नरयुंका, खाबला, मांडण गांव, तीयाँ, धारी, थौलधार, बीरेंता, मैधार एक दर्जन से भी अधिक गांवों के ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। गर्मी का सीजन शुरू होते ही उक्त गांव में पेयजल संकट गहरा जाता है। तब जल संस्थान प्रत्येक वर्ष इन गांवों में टैंकरों से पानी की आपूर्ति करता है। पेयजल निगम उत्तरकाशी ने आचार संहिता से पहले देवराना पंपिंग योजना के लिए निविदा प्रकाशित की थी। बहुत जल्द निर्माण कार्य शुरू होने की भी उम्मीद है। पंपिंग योजना के निर्माण से ग्रामीणों को राहत मिलेगी और पेयजल संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा।
आचार संहिता से पूर्व प्रकाशित निविदा की स्क्रूटनी की जा रही है। सभी औपचारिकताएं पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। पेयजल योजना से एक दर्जन से भी ज्यादा गांवों के ग्रामीणों को पीने का पानी मिलेगा। - मान वीरेंद्र कफोला, एई, पेयजल निगम उत्तरकाशी।