{"_id":"67e3f97b32fc9f4376027b15","slug":"villagers-demanded-that-vehicles-carrying-domestic-gas-cylinders-be-sent-to-the-village-uttarkashi-news-c-54-1-uki1002-111695-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: ग्रामीणों ने की गांव तक घरेलू गैस सिलिंडर के वाहन भेजने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: ग्रामीणों ने की गांव तक घरेलू गैस सिलिंडर के वाहन भेजने की मांग
Wed, 26 Mar 2025 06:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Wed, 26 Mar 2025 06:26 PM IST
विज्ञापन
मोरी। आरकोट बगांण क्षेत्र के ग्राम पंचायत सरास, ओडाठा, थली गांव के ग्रामीणों ने गांव तक घरेलू गैस सिलिंडर पहुंचाने की मांग की। कहा कि गांव तक सड़क होने के बाद भी गैस एजेंसी के लोग गांव तक सिलिंडर नहीं लाते हैं, जिससे ग्रामीणों को आठ किमी दूर खूनीगाड के पास आना पड़ता है। ग्रामीणों ने इस संबंध में डीएम को ज्ञापन प्रेषित किया।
क्षेत्र के मनमोहन सिंह चौहान ने डीएम को प्रेषित ज्ञापन में बताया कि मोरी ब्लॉक के आरकोट बगांण क्षेत्र की ग्राम पंचायत सरास, ओडाठा गांव में आजतक घरेलू गैस सिलिंडर का वाहन नहीं पहुंचा, जबकि खूनीगाड सरास मोटर मार्ग में सरास तक वाहन नियमित रूप से आते हैं। साथ ही यह मोटर मार्ग आरटीओ पास भी है। इसके बावजूद यहां पर एजेंसी द्वारा घरेलू सिलिंडर का वाहन नहीं पहुंच रहा है, जिससे ग्रामीणों को गैस सिलिंडर लेने आठ किमी दूर खूनीगाड के पास जाना पड़ता है। इससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने डीएम से जल्द ही गांव तक सिलिंडर के वाहन भेजने की मांग की। कहा कि यदि गांव तक गैस सिलिंडर नहीं पहुंचे, तो ग्रामीण आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। संवाद