फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Villagers continue to protest for road construction

सड़क निर्माण के लिए ग्रामीणों का धरना जारी

Tue, 05 Jan 2021 11:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Villagers continue to protest for road construction
बड़कोट तहसील में सड़क की मांग को लेकर धरना देते मदेश और निषणी के ग्रामीण। - फोटो : UTTER KASHI
अधर में लटकी सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग पर निषणी एवं मदेश गांव के ग्रामीणों का धरना आंदोलन दूसरे दिन भी जारी रहा। तहसील परिसर में धरने पर बैठे ग्रामीणों ने सड़क का निर्माण कार्य शुरू होने तक धरना आंदोलन जारी रखने का एलान किया।
विज्ञापन

यमुनोत्री घाटी के निषणी, मदेश आदि गांवों को सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए रानाचट्टी से निषणी तक साढ़े छह किमी लंबी सड़क स्वीकृत हुई थी। पीएमजीएसवाई द्वारा बनाई जा रही सड़क पर करीब साढ़े चार किमी दागुड़ गांव तक कटिंग कार्य हो चुका है। इससे आगे पिंडकी गांव के ग्रामीणों ने अपने गांव को भी सड़क से जोड़ने की मांग करते हुए सड़क का काम रुकवा दिया है। बीते एक साल से सड़क का कार्य होने से गुस्साए निषणी एवं मदेश के ग्रामीणों ने सोमवार को तहसील मुख्यालय पर जुलूस प्रदर्शन के साथ तहसील परिसर में बेमियादी धरना आंदोलन शुरू किया था। मंगलवार को दूसरे दिन भी ग्रामीण धरने पर डटे रहे। धरना देने वालों में प्रधान दिनेश सोनी, उपप्रधान सुबोध पंवार, अनिल, संजीव, रणजीत, संदीप, अनोद, महावीर, विपिन चौहान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed