{"_id":"6aaa844bbcd55247690476bd","slug":"village-heads-locked-the-block-offices-in-purola-mori-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-122265-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: प्रधानों ने पुरोला-मोरी में ब्लॉक कार्यालयों पर की तालाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: प्रधानों ने पुरोला-मोरी में ब्लॉक कार्यालयों पर की तालाबंदी
Wed, 16 Sep 2026 05:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Wed, 16 Sep 2026 05:28 PM IST
विज्ञापन
10 सूत्री मांगों का निराकरण नहीं होने पर फूटा गुस्सा
पुरोला। प्रदेश प्रधान संगठन की 10 सूत्रीय मांगों पर सरकार की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं होने से ग्राम प्रधानों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बुधवार को पुरोला और मोरी में प्रधानों ने ब्लॉक कार्यालयों पर तालाबंदी कर धरना-प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
पुरोला में प्रधान संगठन के पदाधिकारियों और ग्राम प्रधानों ने ब्लॉक कार्यालय परिसर में धरना दिया। इस दौरान बीडीओ के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नाम ज्ञापन भेजकर 10 सूत्रीय मांगों के जल्द समाधान की मांग की गई। प्रधानों ने कहा कि संगठन पूर्व में भी शासन को मांगों का ज्ञापन सौंप चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया।
मोरी में ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश प्रसाद डिमरी के नेतृत्व में प्रधानों ने ब्लॉक कार्यालय पर तालाबंदी कर धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने मांगों के जल्द समाधान की आवाज बुलंद की। प्रधानों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और व्यापक एवं उग्र किया जाएगा। पुरोला में त्रिलोक बिजल्वाण, प्रमोद रावत, मनमोहन सिंह, बलवंत सिंह पंवार, किरण जयाड़ा, कुलवंती, विजय प्रसाद, जगबीर राणा, सुंदर लाल, बबीता पंवार और अमृता देवी समेत दर्जनों प्रधान मौजूद रहे।