फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Vehicles did not run on the Gangotri highway for the sixth day due to landslide

उत्तराखंड : सातवें दिन बीआरओ हुआ गंगोत्री हाईवे खोलने में कामयाब

Thu, 09 Apr 2020 12:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 09 Apr 2020 12:27 PM IST
विज्ञापन
Vehicles did not run on the Gangotri highway for the sixth day due to landslide

गुुरुवार को सातवें दिन गंगोत्री हाईवे सुचारू करने में बीआरओ कामयाब हो गया। भूस्खलन का सिलसिला थमने पर हाईवे पर जमा मलबा हटाकर यातायात बहाल किया।

विज्ञापन


धरासू में भारी भूस्खलन से अवरुद्ध गंगोत्री हाईवे पर छठे दिन भी यातायात बहाल नहीं हो पाया था। बीआरओ ने इस हिस्से में वैकल्पिक सड़क तैयार कर यहां फंसे वाहनों को पास कराया था। वैकल्पिक सड़क को सभी वाहनों की आवाजाही लायक तैयार किया जा रहा था।
विज्ञापन


बीते शुक्रवार को धरासू के पास भारी भूस्खलन के कारण गंगोत्री हाईवे अवरुद्ध हो गया था। हाईवे अवरुद्ध होने से जिला मुख्यालय की लाइफ लाइन प्रभावित होने पर बीआरओ ने यहां एबीसीआई कंपनी के माध्यम से वैकल्पिक सड़क तैयार कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरासू थाने के पास से गंगा भागीरथी में ह्यूम पाइप डालकर पावर हाउस रोड तक चार सौ मीटर लंबी वैकल्पिक सड़क बुधवार को तैयार हुई। वैकल्पिक सड़क से बीते छह दिनों से फंसे लोडेड ट्रक पार कराए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed