फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   v

मकान में आग लगने से मजदूर की मौत

Mon, 08 Feb 2021 09:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 09:46 PM IST
विज्ञापन
v
सिल्क्यारा गांव में सोमवार तड़के एक मकान में आग लगने से एक व्यक्ति की जलकर मौत हो गई, जबकि उसके तीन साथी मजदूर भी झुलस गए। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार लकड़ी चिरान का कार्य करने वाले डोडा जम्मू के चार मजदूर सिल्क्यारा गांव में वीरेंद्र पाल के मकान में किराए पर कमरा लेकर रह रहे थे। सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे उनके कमरे में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि मजदूरों ने लकड़ी चिरान में इस्तेमाल यंत्र के लिए दस लीटर पेट्रोल कमरे में रखा हुआ था। इसी पेट्रोल से आग लग गई। सूचना मिलते ही ब्रह्मखाल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने के साथ ही रेस्क्यू अभियान चलाया।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी एसआई समीप पांडे ने बताया कि अग्निकांड में डोडा जम्मू निवासी अरसाद (27) पुत्र हुसैन की जलने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथी दीन मुहम्मद (26) पुत्र शहदीन, शाहिद हुसैन (27) पुत्र मौलाना शरीफ व नासिल अली (45) पुत्र मुहम्मद शरीफ को तत्काल पुलिस वाहन से ब्रह्मखाल अस्पताल पहुंचाया गया। इनके हाथ पैर जले हैं, लेकिन उपचार के बाद चिकित्सकों ने इनकी हालत खतरे से बाहर बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed