फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Uttarkashi's son will get national police medal

उत्तरकाशी के बेटे को मिलेगा राष्ट्रीय पुलिस मैडल

Thu, 19 Mar 2020 10:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Uttarkashi's son will get national police medal
भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) में कार्यरत उत्तरकाशी निवासी डिप्टी कमांडेंट दीपक तलवार को गृह मंत्रालय के राष्ट्रीय उत्कृष्ट पुलिस ट्रेनिंग मैडल के लिए चयनित किया गया है। उन्हें आईटीबीपी के स्थापना दिवस पर 24 अक्तूबर को यह सम्मान दिया जाएगा।
विज्ञापन

दीपक तलवार उत्तरकाशी पीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्ष 2002 में आईटीबीपी में भर्ती हुए थे। कई सालों की सेवा के बाद उन्हें हरियाणा के पंचकुला स्थित आईटीबीपी ट्रेनिंग सेंटर में पोस्टिंग दी गई, जहां डिप्टी कमांडेंट दीपक नए भर्ती हुए जवानों को देश सेवा के लिए तैयार कर रहे हैं। ट्रेनिंग सेंटर में उनके द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए गृह मंत्रालय ने बीते 12 मार्च को उन्हें राष्ट्रीय उत्कृष्ट पुलिस ट्रेनिंग मैडल के लिए चयनित किया है।
विज्ञापन

दीपक तलवार ने बताया कि गृह मंत्रालय द्वारा हर साल आईटीबीपी, सीआरपीएफ, बीएसएफ, सीआईएसएफ, एसएसबी, एनडीआरएफ, पुलिस आदि सुरक्षा बलों के प्रशिक्षकों को सम्मानित किया जाता है। इसके तहत वर्ष 2018-19 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर मंत्रालय ने देशभर से विभिन्न पुलिस बलों के कुल 277 अधिकारियों व जवानों का चयन किया है, जिसमें से आईटीबीपी से उनके साथ ही कुल आठ अधिकारियों व हिमवीरों का चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed