{"_id":"6ae9dca7d0d87d7dc0067bc7","slug":"uttarakhand-dead-bodies-of-two-trekkers-found-on-kedartal-trek-search-operation-underway-for-six-others-2026-11-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: केदारताल ट्रैक पर दो पर्वतारोहियों के शव मिले, अन्य छह लोगों की तलाश के लिए अभियान जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: केदारताल ट्रैक पर दो पर्वतारोहियों के शव मिले, अन्य छह लोगों की तलाश के लिए अभियान जारी
Tue, 03 Nov 2026 06:41 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
Published by: Alka Tyagi
Updated Tue, 03 Nov 2026 06:41 PM IST
सार
पांच दिन पूर्व केदारताल ट्रैक पर कच्ची ढांग के समीप फंसे आठ ट्रैकर्स की तलाश करने के लिए एसडीआरएफ व निम की टीम ने मौसम खुलने पर मंगलवार को समुद्रतल से करीब चार हजार मीटर की ऊंचाई पर रेस्क्यू अभियान चलाया।
विज्ञापन
केदारताल ट्रैक पर फंसे पर्वतारोहियों को ढूंढती टीम
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
केदारताल ट्रैक पर फंसे आठ ट्रैकर्स की तलाश में जुटी एसडीआरएफ की टीम को दो शव मिले हैं। जिनमें एक महिला और दूसरा पुरुष है। अन्य छह लोगों को ढूंढने के लिए नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) व एसडीआरएफ की हाई एल्टीट्यूड रेस्क्यू टीम ने अभियान जारी रखा है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि एसडीआरएफ को दो शव मिले हैं।
विज्ञापन
पांच दिन पूर्व केदारताल ट्रैक पर कच्ची ढांग के समीप फंसे आठ ट्रैकर्स की तलाश करने के लिए एसडीआरएफ व निम की टीम ने मौसम खुलने पर मंगलवार को समुद्रतल से करीब चार हजार मीटर की ऊंचाई पर रेस्क्यू अभियान चलाया। इस दौरान टीम को एक महिला और एक पुरुष का शव मिला। यह शव फंसे हुए ट्रैकर्स के ही बताए जा रहे हैं। बुधवार को दोनों शवों को हेलिकॉप्टर के माध्यम से हर्षिल हेलीपैड लाया जाएगा। वहीं, दो शवों के मिलने के बाद अब अन्य लोगों के जीवित होने की संभावनाएं भी धूमिल होती नजर आ रही है।
विज्ञापन
UK Top News: पर्वतारोहियों की तलाश जारी, कोर्ट नहीं पहुंचे उर्मिला-राठौर, नशे में दौड़ाई सवारियों से भरी बस
विज्ञापन
Trending Videos
निम और एसडीआरएफ बुधवार को भी अन्य लोगों को ढूंढने के लिए रेस्क्यू अभियान जारी रखेगा। एसडीआरएफ के सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने बताया कि बुधवार को रेस्क्यू अभियान चला रही टीम के सपोर्ट के लिए एक अतिरिक्त टीम रसद व अन्य लाइफ सपोर्ट साम्रगियों के साथ केदारखड़क भेजी जाएगी।