फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand chief secretary reviews CM announcements directs time bound completion of pending works

उत्तराखंड: मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री की घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा, यमुनोत्री ट्रैक सुधार की बनेगी योजना

Tue, 29 Sep 2026 03:53 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Tue, 29 Sep 2026 03:53 PM IST
सार

मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री की घोषणाओं की समीक्षा में लंबित मामलों को जल्द निपटाने और विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया गया। मुख्य सचिव ने यमुनोत्री के पूरे ट्रैक रूट के सुधारीकरण की कार्ययोजना 15 दिन में तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Uttarakhand chief secretary reviews CM announcements directs time bound completion of pending works
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि घोषणाओं को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए तय समयसीमा में पूरा किया जाए। लंबे समय से लंबित घोषणाओं का भी जल्द निस्तारण करने को कहा गया।

विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि प्रदेश में कुल 4611 मुख्यमंत्री घोषणाओं में से 2852 पूरी हो चुकी हैं, जबकि 1759 घोषणाएं लंबित हैं। इनमें 1397 घोषणाओं पर अलग-अलग स्तरों पर कार्रवाई चल रही है और 59 घोषणाएं आंशिक रूप से पूरी हो चुकी हैं। वहीं, 303 घोषणाएं अभी भी लंबित हैं। 447 घोषणाओं का विलोपन या मर्ज किया जा चुका है। 11 अगस्त 2026 की समीक्षा में लंबित घोषणाओं की संख्या 627 थी, जो अब घटकर 303 रह गई है।

विज्ञापन

मुख्य सचिव ने विभागवार लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए अनावश्यक देरी रोकने और समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभागों के बीच समन्वय की कमी के कारण कोई घोषणा लंबित नहीं रहनी चाहिए। भूमि हस्तांतरण समेत अन्य प्रक्रियाओं को लेकर विभाग आपसी तालमेल बनाए रखें और जहां संभव हो, कार्यों को समानांतर रूप से शुरू किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

वैकल्पिक व्यवस्थाओं की संभावनाओं पर भी काम करने के निर्देश
मुख्य सचिव ने यमुनोत्री के पूरे ट्रैक रूट के सुधारीकरण की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। इस संबंध में अगले 15 दिनों में विस्तृत प्रस्तुतिकरण देने को कहा गया। साथ ही ट्रैक रूट के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाओं की संभावनाओं पर भी काम करने के निर्देश दिए।

उन्होंने पौड़ी में धारा रोड से एजेंसी चौक तक हेरिटेज स्ट्रीट के कार्य को आवास विभाग से पर्यटन विभाग को हस्तांतरित करने और मल्टीस्टोरी पार्किंग से जुड़े प्रस्ताव पर जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए। शहरों में ओपन स्पेस, सिटी पार्क और ईको पार्क विकसित करने की संभावनाएं तलाशने को भी कहा।



ये भी पढे़ं...उत्तरकाशी: मोरी के आराकोट में देर रात पुराने स्वास्थ्य भवन में लगी भीषण आग, सेवानिवृत्त एएनएम की जलकर मौत

कोल्ड स्टोरेज के लिए भूमि की उपयुक्तता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि अनुपयुक्त सरकारी भूमि के बजाय जरूरत के अनुसार उपयुक्त भूमि क्रय कर निर्माण किया जाए। अधिकारियों को मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति पोर्टल पर लगातार अपडेट करने और सचिव व अपर सचिव स्तर पर इसकी गंभीरता से निगरानी करने को कहा गया। अगली समीक्षा बैठक अक्टूबर के मध्य में होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed