फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Utility vehicle falls into fields on Sangamchatti-Agoda motorway, injuring four

Uttarkashi News: संगमचट्टी-अगोड़ा मोटर मार्ग पर यूटिलिटी खेतों में गिरी, चार घायल

Fri, 03 Apr 2026 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Fri, 03 Apr 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Utility vehicle falls into fields on Sangamchatti-Agoda motorway, injuring four
उत्तरकाशी। संगमचट्टी-अगोड़ा मोटर मार्ग पर गजोली गांव के समीप निर्माण सामग्री से भरा यूटिलिटी वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से खेतों में जा गिरा। घटना में वाहन में सवार चालक सहित चार लोगों को हल्की चोटें आई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने चारों लोगों को वाहन से बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अगर वाहन पेड़ों नहीं टकराता तो बड़ी दुघर्टना हो सकती थी।
विज्ञापन




स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम को एक यूटिलिटी वाहन निर्माण साम्रगी लेकर गजोली की ओर जा रहा था। गजोली गांव से कुछ दूरी पहले ही वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेतों में जा गिरा। उसमें चार लोग सवार थे। उन्हें सामान्य चोट आई है। मौके पर पहुंचे लोगों ने वाहन में सवार लोगों को बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। साथ ही वाहन में रखी निर्माण सामग्री को भी उससे उतारा गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि खेतों में गिरने से पहले अगर वाहन पेड़ से नहीं टकराता। तो बड़ी दुघर्टना हो सकती थी। क्योंकि खेतों से नीचे गहरी खाई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed