{"_id":"578e4d595ec8b4b5b12b2d467e66fbd5","slug":"unregulated-power-supply-rural-upset-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियमित विद्युत आपूर्ति से ग्रामीण परेशान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियमित विद्युत आपूर्ति से ग्रामीण परेशान
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
Updated Wed, 25 Nov 2015 06:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय से सटे तिलोथ क्षेत्र में अनियमित विद्युत आपूर्ति से ग्रामीणों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गांव के बीच मनेरी भाली प्रथम चरण परियोजना का पावर हाउस होने पर भी हो रही अघोषित विद्युत कटौती से ग्रामीणों में रोष है।
तिलोथ, मांडों, जसपुर आदि गांवों के लोग आजकल अनियमित विद्युत आपूर्ति से परेशान है। यहां बीते एक हफ्ते से रोजाना घंटों बिजली गुल रहती है, जिससे न सिर्फ आम जनता को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बल्कि बिजली पर आधारित व्यवसाय भी प्रभावित हो रहा है।
बार-बार शिकायत करने पर भी ऊर्जा निगम के अधिकारियों की ओर से कार्रवाई नहीं किए जाने से ग्रामीणों में रोष है। भटवाड़ी के कनिष्ठ उपप्रमुख संजय पंवार, खुशपाल गुसाईं, धीरेंद्र पंवार, भूपेंद्र सिंह, मनवीर, सुधीर कठैत आदि ने कहा कि तिलोथ पावर हाउस के लिए अपनी बेशकीमती जमीन कौड़ियों के भाव देने के बाद भी क्षेत्र को पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है। उन्होंने ऊर्जा निगम से शीघ्र विद्युत आपूर्ति सुचारु करने की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।