{"_id":"56ec37bd4f1c1bfa578b4731","slug":"umesh-dobhal-memory-function-on-april-23-to-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमेश डोभाल स्मृति समरोह 23-24 अप्रैल को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमेश डोभाल स्मृति समरोह 23-24 अप्रैल को
ब्यूरो/ अमर उजाला,उत्तरकाशी
Updated Fri, 18 Mar 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इस बार उमेश डोभाल स्मृति समारोह का आयोजन 23 और 24 अप्रैल को उत्तरकाशी में किया जाएगा।
उमेश डोभाल ट्रस्ट एवं लोकरंग संस्था ने समारोह की तैयारियां शुरू कर दी हैं। ट्रस्ट के महासचिव ललित कोठियाल एवं कोषाध्यक्ष सुरेंद्र रावत की मौजूदगी में जिला मुख्यालय पर समारोह की तैयारी बैठक हुई। उन्होंने बताया कि इस बार उमेश डोभाल स्मृति समारोह 23 व 24 अप्रैल को उत्तरकाशी में होगा। 23 अप्रैल को फोटो, चित्रकला एवं काष्ठ कला प्रदर्शनी के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। अगले दिन विशेषज्ञों के व्याख्यान एवं सम्मान समारोह होगा। इस मौके पर ओम बधानी, सुरेंद्र पुरी, प्रमोद पैन्यूली, मदनमोहन बिजल्वाण, राजेश जोशी आदि अनेक लोग मौजूद थे।