फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   UK rider Badathi won the final

यूके राइडर बड़ेथी ने जीता फाइनल

Tue, 09 Nov 2021 07:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 07:24 PM IST
विज्ञापन
UK rider Badathi won the final
चिन्यालीसौड़ में बड़ेथी प्रीमियर लीग की विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान करते मुख्य अतिथि। - फोटो : UTTER KASHI
बड़ेथी प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला मंगलवार को यूके राइडर बड़ेथी और वार्ड नं. 6 के बीच खेला गया। इसमें यूके राइडर बड़ेथी ने जीत हासिल की। इस अवसर पर कारगिल शहीद मोहन लाल अग्रवाल की स्मृति में पुरस्कार वितरण भी किया गया। उनके छोटे भाई रामलाल अग्रवाल ने समिति के माध्यम से विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

बड़ेथी प्रीमियर लीग में वार्ड नं. 6 की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 109 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूके राइडर बड़ेथी ने मात्र 9.5 ओवर में मैच अपने पक्ष में कर लिया। इसमें यूके राइडर बड़ेथी के सौरव पंवार ने 17 गेंदों में 53 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। धरासू बड़ेथी के राष्ट्रीय पर्वतारोही राजेंद्र नाथ बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान आयोजक डायरेक्टर सुमन बडोनी, संरक्षक मनोज कोहली, अध्यक्ष नीरज रावत, उपाध्यक्ष कंचन कुमार, सचिव रोहन नेगी, प्रबंधक सचिन शाह, कोषाध्यक्ष अंकित पंत, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख जोत सिंह बिष्ट, वार्ड नं. 7 की सभासद प्रियंका बडोनी, नरेंद्र सिंह नेगी, मंडल अध्यक्ष विजय बडोनी, व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश मेहरा, जीत भारती, रमेश कोहली, उमेद सिंह नाथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed