फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Two youths arrested with smack

स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार

Thu, 17 Jun 2021 09:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 09:42 PM IST
विज्ञापन
Two youths arrested with smack
बुधवार रात को थाना कोतवाली पुलिस, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स (एटीडीएफ) की संयुक्त टीम ने कुराह रोड कचडू देवता मंदिर के पास से दो युवकों को 18.81 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एसपी मणिकांत मिश्रा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि मुखबिर से मिली सूचना पर थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल और एसओजी व एटीडीएफ प्रभारी खजान सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस, एसओजी व एडीटीएफ की संयुक्त टीम ने बुधवार रात को चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें गंगोत्री हाईवे से जाने वाले कुराह रोड पर सुमित पुंडीर (28) निवासी मेन मार्केट उत्तरकाशी के पास से 13.25 ग्राम और सिद्धांत (20) निवासी पुराना अस्पताल कॉलोनी उत्तरकाशी के पास से 5.56 ग्राम स्मैक बरामद की। दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से सुमित पुंडीर के खिलाफ पहले से कोतवाली उत्तरकाशी तीन मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें से एक एनडीपीएस में ही कोर्ट ने छह माह के सश्रम कारावास व अर्थदंड की सजा सुनाई है। बताया कि ये दोनों युवक स्मैक का खुद सेवन करने के साथ इसकी तस्करी से जुड़े हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed