{"_id":"57a0bb614f1c1b56152b9cc3","slug":"two-students-from-being-hit-by-falling-debris-from-the-hill-wounded","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ी से गिरे मलबे की चपेट में आने से दो छात्राएं घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ी से गिरे मलबे की चपेट में आने से दो छात्राएं घायल
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
Updated Tue, 02 Aug 2016 08:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को स्कूल से लौटते समय धारी कलोगी क्षेत्र के अटकनी धार में पहाड़ी से गिरे मलबे की चपेट में आने से हिमरौल गांव की दो छात्राएं घायल हो गईं। हादसे में वहां से गुजर रहे अन्य 12 बच्चे बाल-बाल बचे।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को धारी कलोगी क्षेत्र में स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चे घर लौट रहे थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे अटकनी धार में पहाड़ी से भारी मलबा गिरने से बच्चे इसकी चपेट में आ गए।
विज्ञापन
हिमरौल गांव निवासी बारहवीं कक्षा की छात्रा अंजू पुत्री राजेश और दसवीं की छात्रा कंचन बाला पुत्री मायाराम बडोनी मलबे के साथ करीब पचास फीट नीचे जा गिरीं। हादसे में वहां से गुजर रहे अन्य बच्चे बाल-बाल बचे। साथ चल रहे हिमांशु, आयुष, लक्ष्मण, कुसुम, कोमल, रमन आदि बच्चों ने साहस का परिचय देकर घायल छात्राओं को मलबे से बाहर निकाला और तीन किमी दूर गांव तक पहुंचाया।
विज्ञापन
पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य रमेश बडोनी, भरतराम, कीर्ति राम आदि ने बताया कि घटना की सूचना तत्काल तहसील प्रशासन को दे दी गई थी, लेकिन किसी ने सुध नहीं ली। मंगलवार को परिजनों ने इन घायल छात्राओं को सीएचसी नौगांव पहुंचाया। यहां तैनात चिकित्सक डा. सैयद रफी अहमद ने बताया कि कंचन के पैर में चोट है, जबकि अंजू के सिर, हाथ और पैर में चोट हैं। ब्यूरो