फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Two bodies recovered from Tehri lake, one missing

टिहरी झील से दो शव बरामद, एक लापता

Sat, 18 Sep 2021 06:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 06:23 PM IST
विज्ञापन
Two bodies recovered from Tehri lake, one missing
टिहरी झील में रेस्क्यू अभियान चलाता बचाव दल। - फोटो : UTTER KASHI
स्यांसू पुल के समीप टिहरी बांध झील से दो शव बरामद कर लिए गए हैं। शुक्रवार शाम यहां एक कार झील में समा गई थी। कार में चालक सहित तीन लोग सवार थे। झील में डूबे लोगों की तलाश के लिए शुक्रवार रात से ही सर्च अभियान चलाया जा रहा था।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम करीब 7:45 बजे टिहरी-उत्तरकाशी की सीमा पर यह हादसा हुआ था। चिन्यालीसौड़ स्यांसू मोटरमार्ग पर स्यांसू पुल से सौ मीटर पहले चिन्यालीसौड़ आ रही एक कार अनियंत्रित होकर टिहरी झील में गिर गई थी। इसमें ग्राम प्रधान स्यांसू शीशपाल सिंह रावत समेत तीन लोग सवार थे। घटना की सूचना पर धरासू थाना पुलिस, राजस्व पुलिस, एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हुई। रात डेढ़ बजे तक खोज एवं बचाव के लिए अभियान चलाया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। शनिवार सुबह एसडीआरएफ के गोताखोरों के साथ टिहरी से जल पुलिस की टीम को भी बुलाया गया। गोताखोरों ने झील से शीशपाल रावत ग्राम प्रधान स्यांसू और मंगसीर उर्फ शेर सिंह निवासी ल्वारका के शव बरामद कर लिए। जबकि सोनू पंवार निवासी धरवाल गांव टिहरी गढ़वाल का पता नहीं चल पाया है। सर्च अभियान अभी जारी है। सर्च अभियान में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, धरासू थाना पुलिस व राजस्व पुलिस व टिहरी जल पुलिस शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed