फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Tubewell will be installed in Manera area at a cost of Rs 1.5 crore

Uttarkashi News: मनेरा क्षेत्र में डेढ़ करोड़ की लागत से लगेगा ट्यूबवेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2024 04:31 PM IST
विज्ञापन
Tubewell will be installed in Manera area at a cost of Rs 1.5 crore
उत्तरकाशी। नगर पालिका के मनेरा क्षेत्र में पेयजल किल्लत नहीं रहेगी। जल संस्थान उत्तरकाशी ने मनेरा क्षेत्र में ट्यूबवेल (नलकूप) निर्माण की योजना बनाई है। इसके लिए करीब डेढ़ करोड़ की डीपीआर तैयार कर प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन

पालिका बाड़ाहाट (उत्तरकाशी) में शामिल मनेरा क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति प्राकृतिक स्रोत से आने वाली पेयजल लाइन पर निर्भर है, लेकिन वर्तमान में पेयजल स्रोत पर पानी घटने से किल्लत बनी हुई है। जिसके चलते लोग हैंडपंप से पेयजल आपूर्ति करने को मजबूर हैं। समस्या को देखते हुए जल संस्थान उत्तरकाशी ने क्षेत्र के लिए 12 इंच बोर का एक बड़ा ट्यूबवेल निर्माण की योजना तैयार की है, जिसका निर्माण दिलसौड़ गांव के लिए जाने वाले मार्ग के पास प्रस्तावित है। जल संस्थान उत्तरकाशी के अधिशासी अभियंता एससी रमोला ने बताया कि ट्यूब वेल निर्माण के लिए करीब डेढ़ करोड़ की विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। जिसे मंजूरी मिलते ही ट्यूबवेल का निर्माण प्रारंभ कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed