{"_id":"6ac4ead5e1992c02a8083af5","slug":"two-people-including-a-teenager-injured-in-bear-attack-referred-to-higher-center-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-122625-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: भालू के हमले में एक किशोर सहित दो लोग घायल, रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: भालू के हमले में एक किशोर सहित दो लोग घायल, रेफर
Tue, 06 Oct 2026 06:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Tue, 06 Oct 2026 06:04 PM IST
विज्ञापन
सांकरी में सेब बगीचे में घास काटते समय किया भालू ने हमला
पुरोला। मोरी विकासखंड के सांकरी क्षेत्र में सेब के बगीचे में घास काट रहे एक किशोर व एक युवक पर अचानक भालू ने हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों और वन विभाग की टीम ने दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए देहरादून हायर सेंटर रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार को सांकरी के तिरोला तोक निवासी योगेश (17) पुत्र वीरेंद्र भंडारी और दीपेश (18) पुत्र किशन सेब के बगीचे में घास काटने गए थे। इसी दौरान झाड़ियों से निकले भालू ने दोनों पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दोनों को भालू के हमले में गंभीर चोटें आईं।
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने वन विभाग और घायलों के परिजनों को सूचना दी। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें देहरादून हायर सेंटर रेफर कर दिया। दोनों युवक नेपाली मूल के हैं और वर्तमान में तिरोला, सांकरी में रह रहे हैं।
विज्ञापन
घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के साथ ही भालू के आतंक से निजात दिलाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। रेंज अधिकारी गौरव अग्रवाल ने बताया कि सांकरी के तिरोला तोक में भालू के हमले में दो युवक घायल हुए हैं। जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार भालुओं के हमले से दहशत का माहौल है। बीते सोमवार को भी भटवाड़ी के मल्ला गांव में 55 वर्षीय व्यक्ति पर भालू ने हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था।