फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   The issue of the 200-meter road in Uttarau village has been raised again.

Uttarkashi News: उत्तरौ गांव की 200 मीटर सड़क का मामला फिर उठा

Tue, 06 Oct 2026 05:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Tue, 06 Oct 2026 05:12 PM IST
विज्ञापन
The issue of the 200-meter road in Uttarau village has been raised again.
ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
विज्ञापन

उत्तरकाशी। भटवाड़ी विकासखंड के उत्तरौ गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाली करीब 200 मीटर सड़क का मामला एक बार फिर प्रशासन के सामने उठा है। सड़क की स्थिति को लेकर उपलब्ध अभिलेखों और विभागीय पत्राचार के बावजूद स्थिति साफ नहीं होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से मुलाकात कर जांच कर अभिलेखों के आधार पर स्थिति साफ करने की मांग की।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी के सामने सड़क से संबंधित उपलब्ध दस्तावेज और विभागीय पत्राचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि यह संपर्क मार्ग गांव के लिए महज 200 मीटर की सड़क नहीं बल्कि रोजमर्रा के आवागमन की महत्वपूर्ण कड़ी है। लंबे समय से मामला समाधान तक नहीं पहुंचने के कारण ग्रामीणों की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि ग्रामीणों का उद्देश्य किसी व्यक्ति, काश्तकार अथवा विभाग के अधिकारों को प्रभावित करना नहीं है। उनकी मांग है कि सरकारी अभिलेखों और मौके की वास्तविक स्थिति का निष्पक्ष मिलान कर स्थिति स्पष्ट की जाए और इसके आधार पर सड़क की समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार जिलाधिकारी से वार्ता के बावजूद फिलहाल अपेक्षित समाधान नहीं निकल सका है। ऐसे में ग्रामीण बुधवार को मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान उनसे मुलाकात कर प्रकरण की जानकारी देने और निष्पक्ष जांच की मांग करने की तैयारी में हैं। प्रतिनिधिमंडल में क्षेत्र पंचायत सदस्य जगमोहन सिंह मखलोगा, पूर्व प्रधान धर्मवीर पंवार व सावित्री मखलोगा, उप प्रधान चंदन सिंह राणा, वार्ड सदस्य यशवंत सिंह मखलोगा व रविंद्र राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed