{"_id":"5dee75de8ebc3e881e6a37ad","slug":"training-of-home-stay-given-to-villagers-utter-kashi-news-drn328774871","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों को दिया होम स्टे का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों को दिया होम स्टे का प्रशिक्षण
विज्ञापन
यूएनडीपी के सिक्योर हिमालय प्रोजेक्ट के तहत गोविंद वन्य जीव विहार क्षेत्र से सटे गांवों में ग्रामीणों की आजीविका संवर्द्धन के प्रयास किए जा रहे हैं। इस क्रम में सांकरी में कार्यशाला कर ग्रामीणों को होम स्टे के साथ ही आजीविका के अन्य साधनों की जानकारी दी गई। प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों ने ग्रामीणों से वनों एवं वन संपदा को संरक्षित रखते हुए अपनी आजीविका को मजबूत करने को कहा।
सांकरी में तीन दिवसीय होम स्टे विकास कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें गोविंद वन्य जीव विहार क्षेत्र से लगे पुजेली, खन्यासणी, सट्टा, सौड़, ढाटमीर, गंगाड़, पवाणी आदि 10 गांवों के तीस ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षक लोकेश ओहरी ने ग्रामीणों से अपने पारंपरिक वास्तुशैली से बने लकड़ी के मकानों को होम स्टे के लिहाज से तैयार करने को कहा।
गोविंद वन्य जीव विहार के उपनिदेशक बलवंत सिंह शाही ने प्रशिक्षुओं को प्रमाणपत्र वितरित किए। हरकीदून प्रोटेक्शन एंड माउंटेनियरिंग एसोसिएशन के सचिव चैन सिंह रावत ने भी जानकारी दी। इस मौके पर वन क्षेत्राधिकारी सब्बल लाल शैलानी एवं अनिल रावत, प्रमिला देवी, रामचंद्र, पपीना रावत, देशराज, भीमदेई, जगवीर सिंह, दिनेश सिंह, विजय सिंह, जगपाल सिंह, शीशमा देवी, सुरेश कुमार, लाली देवी, सूरत सिंह, देवकली, रमेश चौहान, मीना चौहान, यशपाल सिंह, बुद्धि सिंह, नणी देवी, भरत सिंह, दयाराम आदि मौजूद रहे।