फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Training given for the identification of TB patients

टीबी रोग के मरीजों के चिह्नीकरण के लिए दिया प्रशिक्षण

Sat, 26 Dec 2020 07:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 07:47 PM IST
विज्ञापन
Training given for the identification of TB patients
क्षय (टीबी) रोगियों को चिह्नित करने के लिए जिले में 30 दिसंबर से 8 जनवरी तक अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा एएनएम व आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

जिला क्षय रोग अधिकारी डा. सुजाता सिंह ने बताया कि टीबी रोग उन्मूलन के लिए देशभर में अभियान चलाया जा रहा है। चिन्यालीसौड़ प्रखंड में टीबी के 65 तथा जिले में कुल 600 एक्टिव केस हैं। उन्होंने कहा कि जिसे भी दो सप्ताह तक लगातार खांसी और बलगम की शिकायत आती है, उन्हें शीघ्र अस्पताल जाकर अपनी जांच करानी चाहिए। उन्होंने बताया कि टीबी की निशुल्क जांच के साथ ही इलाज की व्यवस्था है। साथ ही पौष्टिक आहार के लिए भी 500 रुपये भी दिए जाते हैं। इस मौके पर सीएचसी प्रभारी डा. विनोद कुकरेती, ब्लाक एसटीएस संजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed