Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Traders' anger erupted over the dumping zone

Uttarkashi News: डंपिंग जोन के लिए फूटा व्यापारियों का गुस्सा

Tue, 10 Nov 2026 04:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Tue, 10 Nov 2026 04:47 PM IST
विज्ञापन
Traders' anger erupted over the dumping zone
मोरी बाजार बंद कर दिया धरना, जल्द समस्या हल नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन

व्यापारी लंबे समय से कर रहे हैं स्थायी कूड़ा डंपिंग जोन बनाने की मांग
पुरोला। मोरी बाजार में स्थायी कूड़ा डंपिंग जोन की मांग को लेकर व्यापारियों का आक्रोश सड़कों पर उतर आया है। मांग पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज व्यापारियों ने मंगलवार को अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर बाजार में धरना शुरू कर दिया। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही स्थायी डंपिंग जोन की व्यवस्था नहीं की गई तो आंदोलन को अनिश्चितकालीन रूप दिया जाएगा।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष ममतेश नेगी ने बताया कि मोरी बाजार में लंबे समय से स्थायी कूड़ा डंपिंग जोन बनाने की मांग उठाई जा रही है। इस संबंध में एक सप्ताह पूर्व जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर डंपिंग जोन निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू करने की मांग की गई थी। साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर बाजार बंद कर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी भी दी गई थी।
विज्ञापन

इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर व्यापारियों ने मंगलवार से बाजार बंद कर धरना शुरू कर दिया। मोरी बाजार में प्रतिदिन बड़ी मात्रा में कूड़ा एकत्र होता है। इसके अलावा राहगीरों और पर्यटकों की ओर से जगह-जगह प्लास्टिक कचरा फेंके जाने से बाजार और सड़कें गंदगी से पट रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थायी कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था नहीं होने से स्थानीय व्यापारियों, ग्रामीणों और पर्यटकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने प्रशासन से जल्द स्थायी डंपिंग जोन बनाने की मांग की। कहा कि जब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं होता है आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर शंकर भट्ट, हिमांशु रावत, बंटी जैन, प्रदीप चौहान, सूरज नेगी, सचिन, संदीप, मंदीप, वीकेश, विपेंद्र, राहुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed