Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Silver Jubilee Park inaugurated

Uttarkashi News: रजत जयंती पार्क का किया उद्घाटन

Tue, 10 Nov 2026 04:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Tue, 10 Nov 2026 04:42 PM IST
विज्ञापन
Silver Jubilee Park inaugurated
पुरोला। नगर पालिका के वार्ड नंबर छह में नवनिर्मित रजत जयंती पार्क का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। इस दौरान नगर पालिका परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के वर्चुअल उद्घाटन के बाद नगर पालिका अध्यक्ष बिहारी लाल शाह और अधिशासी अधिकारी प्रदीप दयाल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में पार्क का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर लोगों को राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेश सरकार की ओर से संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष बिहारी लाल शाह ने कहा कि रजत जयंती पार्क नगरवासियों के लिए एक बेहतर सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित किया गया है। इससे लोगों को सुबह शाम टहलने, विश्राम करने और मनोरंजन की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि नगर के सौंदर्यीकरण और नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए पालिका की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस मौके पर सभासद मनोज हिमानी, अंकित चौहान, पूनम नेगी, अनुराधा गुसाईं, हिमस्वेता, करुणा बिष्ट, रितेश गोदियाल, देवेंद्र चमियाल, बृजमोहन चौहान, ओमप्रकाश नौडियाल, प्यारे लाल हिमानी, कवीन्द्र असवाल, राजेंद्र असवाल, दिनेश उनियाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed