Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   The traditional Kunai of the mountains is getting lost in the race of modern machines.

Uttarkashi News: आधुनिक मशीनों की दौड़ में गुम होता पहाड़ का पारंपरिक कुनाई

Tue, 10 Nov 2026 04:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Tue, 10 Nov 2026 04:59 PM IST
विज्ञापन
The traditional Kunai of the mountains is getting lost in the race of modern machines.
पहाड़ों में ग्रामीणों का कभी जीवन का अहम हिस्सा होता था, आज दिखता ही नहीं
विज्ञापन

तिल, चुलू सहित तिलहनी फसलों से तेल निकालने के लिए किया जाता था इस्तेमाल
फोटो सहित
विरेंद्र चौहान
पुरोला। कभी पहाड़ के गांवों में लकड़ी से बने कुनाई (कोल्हू) ग्रामीण जीवन का अहम हिस्सा हुआ करते थे। तिल, चुलू समेत अन्य तिलहनी फसलों से तेल निकालने के लिए इस्तेमाल होने वाले ये पारंपरिक उपकरण अब धीरे-धीरे विलुप्त होते जा रहे हैं। आधुनिक मशीनों के बढ़ते प्रचलन के बीच पहाड़ की यह विरासत बुजुर्गों की यादों तक सिमटती जा रही है।
पहले गांवों में बिजली से चलने वाली तेल निकालने की मशीनें नहीं थी। ऐसे में ग्रामीण स्थानीय संसाधनों और पारंपरिक ज्ञान के सहारे अपनी जरूरतें पूरी करते थे। गांव के कारीगर लकड़ी से कुनाई तैयार करते थे। इसके माध्यम से तिल, चुलू और दूसरी तिलहनी फसलों से तेल निकाला जाता था। इस काम में कारीगरों का हुनर और अनुभव महत्वपूर्ण भूमिका निभाता था। साथ ही कुनाई में तेल निकालने के बाद बचने वाली तिल की खली भी ग्रामीण खानपान का खास हिस्सा थी।
विज्ञापन

इसे गुड़ के साथ मिलाकर बड़े चाव से खाया जाता था। ग्रामीण इसे स्वादिष्ट और पौष्टिक आहार मानते थे। स्थानीय संसाधनों का पूरा उपयोग करने की यह परंपरा पहाड़ की आत्मनिर्भर जीवनशैली को दर्शाती थी। समय के साथ आधुनिक तेल मिलों और मशीनों का चलन बढ़ा तो कुनाई का इस्तेमाल कम होता चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई पीढ़ी भी इन पारंपरिक उपकरणों और उनसे जुड़ी खाद्य संस्कृति से दूर होती जा रही है। स्थानीय विरासत से जुड़े लोगों का मानना है कि कुनाई जैसे पारंपरिक उपकरणों और उनसे जुड़े लोकज्ञान को सहेजना जरूरी है। गांवों के संग्रहालयों, प्रदर्शनियों और सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से इन्हें नई पीढ़ी तक पहुंचाया जा सकता है। कुनाई केवल तेल निकालने का साधन नहीं, बल्कि पहाड़ के हुनर, श्रम और आत्मनिर्भरता की पहचान भी रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed