{"_id":"5ff9dcb18ebc3e34074af6c8","slug":"tourists-visit-dodital-enjoy-traditional-cuisine-at-home-stay-utter-kashi-news-drn367162619","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटकों ने की डोडीताल की सैर, होम स्टे में पारंपरिक व्यंजनों का उठाया लुत्फ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटकों ने की डोडीताल की सैर, होम स्टे में पारंपरिक व्यंजनों का उठाया लुत्फ
हिमाच्छादित डोडीताल के नैसर्गिक सौंदर्य को देखने के लिए महाराष्ट्र एवं देहरादून से पर्यटक पहुंचे। डोडीताल की सैर के बाद पर्यटक अगोड़ा में होम स्टे में ठहरे। जहां उन्होंने पारंपरिक व्यंजनों का भी भरपूर लुत्फ उठाया। पर्यटकों की आवाजाही से यहां कारोबारियों के चेहरे भी उठे हैं।
विज्ञापन
बर्फबारी के बाद चटक धूप के साथ खुशगवार हुए मौसम में जिले के हिमाच्छादित पर्यटन स्थलों का नैसर्गिक सौंदर्य निखर कर सामने आया है। ऐसे में पर्यटक प्रकृति का नजारा देखने के लिए इन पर्यटन स्थलों का रुख करने लगे हैं। महाराष्ट्र और देहरादून से आए पर्यटक समुद्र सतह से साढ़े तीन हजार मीटर ऊंचाई पर स्थित डोडीताल की सैर पर पहुंचे। अगोड़ा की एक्सप्लोर इन्फिनिटी ट्रैकिंग एजेंसी के माध्यम से यह पर्यटक अगोड़ा में होम स्टे में ठहरे। और यहां पारंपरिक व्यंजनों का लुत्फ लिया। अगोड़ा से आगे बर्फ से ढके ट्रैक को पार कर यह पर्यटक माझी पहुंचे। यहां ग्रामीणों की छानियों में रात्रि विश्राम कर वे ग्रामीण जनजीवन से रूबरू हुए। पर्यटकों ने दो दिनों तक डोडीताल में डेरा डालकर यहां प्रकृति का नजारा करने के साथ ही क्षेत्र की जैव विविधता के बारे में जानकारी हासिल की। इन पर्यटकों के गाइड प्रवीण रावत ने बताया कि बेबरा से आगे ट्रैक बर्फ से ढका हुआ है। डोडीताल में भी करीब डेढ़ से दो फीट बर्फ जमा है। झील का बड़ा हिस्सा ठंड के कारण जम गया है। अगोड़ा में होम स्टे चला रहे राजेश पंवार ने बताया कि यहां रोजाना पर्यटक पहुंच रहे हैं। सिद्धार्थ, नयना, उमा, विनोद, बनी आदि पर्यटक यहां के प्राकृतिक सौंदर्य से अभिभूत नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।