फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   There is a demand to build an auditorium at the Hari Maharaj temple.

Uttarkashi News: हरि महाराज मंदिर में सभागार बनाने की मांग

Tue, 06 Jan 2026 05:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Tue, 06 Jan 2026 05:02 PM IST
विज्ञापन
There is a demand to build an auditorium at the Hari Maharaj temple.
उत्तरकाशी। भटवाड़ी ब्लॉक के ग्राम पंचायत सिल्याण-निराकोट में स्थित हरि महाराज मंदिर में सभागार निर्माण की मांग की जा रही है। मांडौ जसपुर की क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रुति बनूणी ने राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट से मुलाकात की।
विज्ञापन

उन्होंने सांसद को ज्ञापन देते हुए बताया कि मंदिर में सभागार नहीं होने से ग्रामवासियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। जनहित में कथास्थल या सभागार का निर्माण किया जाना अति आवश्यक है। मंदिर के विभिन्न आयोजन व महिला स्वयं सहायता समूह की बैठक, पंचायत की खुली बैठक व जन जागरूकता जैसी अति आवश्यक बैठकें खुली में करनी पड़ती है। उन्होंने ग्रामवासी व श्रद्धालुओं की परेशानी को दृष्टिगत रखते हुए कथा स्थल के निर्माण के लिए 10 लाख रुपये की धनराशि आवंटित करने की मांग रखी। राज्यसभा सांसद भट्ट ने इस संबंध में सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed