फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   The X-ray room at the Naugaon CHC has remained locked for two months.

Uttarkashi News: नौगांव सीएचसी के एक्सरे रूम में दो माह से लटका है ताला

Sun, 24 May 2026 05:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sun, 24 May 2026 05:58 PM IST
विज्ञापन
The X-ray room at the Naugaon CHC has remained locked for two months.
दूर दराज क्षेत्रों से पहुंच रहे लोगों को एक्सरे के लिए निजी क्लीनिकों का सहारा
विज्ञापन

नौगांव (उत्तरकाशी)। चारधाम यात्रा के प्रथम पड़ाव पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव के एक्सरे रूम पर दो माह से ताला लगा है। टेक्नीशियन न होने से दो माह से एक्सरे नहीं हो पा रहे हैं। लैब टेक्नीशियन न होने से पैथोलॉजी जांचें भी प्रभावित हो रही है। एक्सरे और लैब टेक्नीशियनों के वार्षिक अनुबंध का नवीनीकरण न होने से यह स्थिति उत्पन्न हुई है। दूर दराज क्षेत्रों से पहुंच रहे लोगों को एक्सरे के लिए प्राइवेट क्लीनिकों का सहारा लेना पड़ रहा है।
जिला मुख्यालय सहित सीएचसी नौगांव, बड़कोट, चिन्यालीसौड़, डुंडा और भटवाड़ी में दस आउटसोर्स एक्सरे और लैब टेक्नीशियन अपनी सेवाएं दे रहे हैं जिनका वार्षिक अनुबंध सत्रह मार्च को समाप्त हो गया था जिसका अभी तक नवीनीकरण नहीं किया गया। जिससे चारधाम यात्रा मार्ग पर स्थित अस्पतालों में एक्सरे और पैथोलॉजी जांचें प्रभावित हो रही हैं, टेक्नीशियन अनुबंध का नवीनीकरण करने की लगातार मांग कर रहे हैं जो पिछले दो माह से बेरोजगार हो कर घर बैठे हैं।
विज्ञापन

सीएचसी नौगांव के प्रभारी चिकित्साधीक्षक डॉ. रोहित भंडारी का कहना है कि आउटसोर्स टेक्नीशियनों का अनुबंध का अभी शासन स्तर से नवीनीकरण नहीं हुआ है। अस्पताल में दो माह से एक्सरे सेवाएं पूरी तरह से बंद है जबकि पैथोलॉजी जांच के लिए चंदन लैब और एकीकृत परामर्श एवं जांच केंद्र में तैनात कर्मचारी के सेवाएं ली जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed